{"_id":"643c5b57987bd42199085534","slug":"the-husband-turned-out-to-be-the-murderer-there-was-a-quarrel-over-paying-the-installment-of-the-chit-fund-committee-rohtak-news-c-17-roh1019-125521-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पति ही निकला कातिल, चिटफंड कमेटी की किस्त भरने को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पति ही निकला कातिल, चिटफंड कमेटी की किस्त भरने को लेकर हुआ था झगड़ा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी विजय कुमार । विज्ञप्ति
रोहतक। शहर के शास्त्री नगर में ब्लाइंड मर्डर केस से पर्दा उठ गया है। बिहार के मोतिहारी जिले के गांव रूपणी मठ निवासी 28 वर्षीय राजवंती की उसके पति विजय ने ही गला काटकर हत्या की थी। क्योंकि दोनों के बीच चिटफंड कमेटी की किस्त को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को शाम करीब सवा छह बजे हिसार चौक व जींद बाईपास चौक के बीच ओवरब्रिज के नीचे बंद पड़े कमरे में एक महिला का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। उसके पति विजय की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। अब वारदात के तीन दिन बाद रविवार को पुलिस ने मृतका के पति व शिकायतकर्ता को ही दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही अपनी पत्नी राजवंती की गला काटकर हत्या की थी।
....
किस्त भरने के लिए पैसे मांग रही थी राजवंती
पुलिस जांच में पता चला है कि 34 वर्षीय विजय फैक्टरी में नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी राजवंती ने श्याम कालोनी की महिला शोभा के साथ मिलकर चिटफंड कमेटी डाल रखी है। वह दो दिन से पति से किस्त के पैसे मांग रही थी। 12 अप्रैल की रात को भी दोनों के बीच पैसे को लेकर झगड़ा भी हुआ था, नौबत मारपीट तक आ गई थी। उस समय विजय ने ठान लिया था कि वह पत्नी को सबक सिखाएगा। सुबह आठ बजे वह ओवरब्रिज के नीचे सुनसान पड़े कमरे में छुप गया। जैसे ही उसकी पत्नी शोभा के घर जाने के लिए वहां से गुजरी, तुरंत उसे पकड़कर कमरे में ले गया। वह कुछ समझ पाती, चाकू से गला रेत दिया। साथ ही नजदीक पड़े पुराने कपड़ों से हाथ पोछ कर चाकू सहित फरार हो गया। चाकू को छुपा कर ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन
यूं हुआ पुलिस को शक, थाने से हो गया था फरार
पुलिस को मृतका के पति विजय पर शुरू से ही शक था। क्योंकि वह अपने चारों बच्चों के साथ उसी जगह शाम को पत्नी को ढूंढते हुए पहुंच गया, जहां शव पड़ा था। दूसरा, पुलिस को शिकायत देते समय भी असमंजस की स्थिति में था। बीच-बीच में मोबाइल फोन भी बंद कर लेता था। ऐसे में पुलिस ने अगले दिन शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंपने के लिए मृतका के भाई को भी बुला लिया था। इतना ही नहीं, जब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही थी, तब वह इंदिरा कालोनी पुलिस चौकी में था। अचानक वहां से लापता हो गया। दो घंटे बाद उसे ढूंढकर लाया गया। रविवार को पुलिस ने उसे काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।
ये सुनाई थी आरोपी ने पुलिस को पत्नी की हत्या की कहानी
पुलिस के मुताबिक विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बाबा हरिदास नट बोल्ट की कम्पनी में नौकरी करता है। उसके दो लड़के व 2 लड़की हैं। पिछले 10-12 साल से परिवार सहित रोहतक में रहता है। 13 अप्रैल को सुबह आठ बजे वह ड्यूटी पर चला गया। जबकि उसकी पत्नी राजवन्ती 2600 रुपये लेकर श्याम कालोनी की महिला शोभा के पास जमा कराने चली गई। दोपहर उसकी पत्नी खाना देने फैक्टरी में भी नहीं आई। शाम को करीब 5.30 बजे उसके बेटे रंजन ने बताया कि उसकी मां पूरे दिन से घर नहीं लौटी। वह बच्चों को लेकर पत्नी को ढूंढते हुए श्याम कालोनी में शोभा के पास जा रहा था। रास्ते में पुल के नीचे भीड़ एकत्रित थी। नजदीक जाकर देखा तो उसकी पत्नी का शव पड़ा था। किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर रखी थी।
शास्त्री नगर में ओवरब्रिज के नीचे महिला राजवंती की हत्या उसके पति विजय ने ही की थी। दोनों के बीच चिटफंड कमेटी की किस्त को लेकर झगड़ा हुआ था। प्लानिंग के तहत आरोपी ने अपनी पत्नी की पुल के नीचे बंद पड़े कमरे में गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को सोमवार दोपहर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जा सके।
सुरेश हुड्डा, कार्यकारी थाना प्रभारी सिटी