फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six Death Reported from Corona in Rohtak in Four Days  

आंकड़ों का खेल: चार दिन में छह कोरोना संक्रमितों की जान गई, श्मशान घाट तक एक शव नहीं पहुंचा

Sun, 25 Jul 2021 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 25 Jul 2021 01:06 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सात जून को जिले में 523वीं मौत हुई थी। श्मशान घाट के रिकॉर्ड के मुताबिक, इसी दिन अंतिम कोरोना संक्रमित शव का दाह संस्कार हुआ था। इसके बाद विभाग लगातार कोरोना से मौत होने का दावा करता रहा है।

विज्ञापन
Six Death Reported from Corona in Rohtak in Four Days  
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण से हुई मौतें आंकड़ों में उलझ गई हैं। रोहतक के अस्पताल खाली हैं। कई दिनों से यहां कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं आया है। दो महीने दिन-रात धधकती रही श्मशान भूमि भी अब शांत है। पिछले 47 दिनों से एक भी कोरोना संक्रमित शव दाह संस्कार के लिए यहां नहीं पहुंचा है। हालांकि पिछले चार दिन में छह लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। लेकिन जिन इलाकों में ये मौत दिखाई गई हैं, वहां के लोग इस तरह की कोई बात नहीं होने से इनकार कर रहे हैं। इसके बावजूद कागजों में छह मौतें होना आंकड़ों के खेल को दर्शाता है। अमर उजाला ने इस खेल की भनक लगने पर पड़ताल की।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सात जून को जिले में 523वीं मौत हुई थी। श्मशान घाट के रिकॉर्ड के मुताबिक, इसी दिन अंतिम कोरोना संक्रमित शव का दाह संस्कार हुआ था। इसके बाद विभाग लगातार कोरोना से मौत होने का दावा करता रहा है। जिले में आठ जून से 24 जुलाई तक 42 मौतों की पुष्टि की गई है लेकिन कोरोना संक्रमितों के लिए तय श्मशान घाट तक ऐसा कोई मामला नहीं पहुंचा। ऐसे में इनका अंतिम संस्कार कहां और कैसे हुआ। यदि हां तो कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का जिम्मेदार कौन-कौन होगा और यदि नहीं तो ये मौतें क्यों और किस लिए दिखाई गई, यह भी बड़ा सवाल है। इसका जवाब कोरोना आंकड़ों से किए जा रहे खेल की परतें खोलकर रख देगा।

विज्ञापन

केस एक : शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में श्रीनगर कॉलोनी की 44 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि की गई है लेकिन इस सरकारी कर्मचारी की मौत से इलाके के सम्मानित लोगों ने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो व तीन : शुक्रवार को विभाग ने दो मौतों की पुष्टि की। इनमें से एक भी शव श्मशान नहीं गया। जबकि नियमानुसार, कोरोना संक्रमण से मरने वालों के शव परिजनों को देने के बजाय दाह संस्कार के लिए नगर निगम को दिए जाते हैं। निगम की टीम कोविड-19 नियमों के तहत पीपीई किट में इनका अंतिम संस्कार करती है। कुछ यही दूसरे मामले में हुआ।

केस चार : पोलंगी के एक सम्मानित व्यक्ति ने कहा कि हमारे गांव में न तो किसी की मौत हुई है और न ही कोई संक्रमित केस मिला है। इसके बावजूद गांव में मौत बताई गई है। यह गलत है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना से किसी की भी जान नहीं गई है।
 
7 जून को आया था अंतिम शव
वैश्य रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्मशान घाट में पिछले 47 दिनों से कोरोना संक्रमित एक भी शव नहीं आया है। यहां ऐसे किसी शव का दाह संस्कार नहीं हुआ है। यहां सात जून को प्रीत विहार कॉलोनी के 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के आखिरी शव का अंतिम संस्कार हुआ था। - आचार्य सचिन, सदस्य, प्राचीन शिव मंदिर श्मशान वैश्य रोड

स्वास्थ्य विभाग मरीज के मौत की पुष्टि ऑडिट होने के बाद ही करता है। कोरोना से इन दिनों मौत के मामले आने के बारे में संबंधित अधिकारी से बात कर पता लगाया जाएगा। यह भी संभव है कि पीजीआई से संक्रमित मृतकों के आंकड़े छूट गए हों और उन्हें अब अपडेट किया गया हो। उनकी सूचना देरी से जारी हुई होगी। - डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाई 2021 में जारी आंकड़ों का ब्योरा
तिथि           संक्रमित              कुल मौत      अस्पताल         होम आइसोलेशन
19             01                        560               0                   3
20             03                        561               0                   5
21             02                        562               0                   5
22             02                        563               0                   5
23             03                       565                0                   5
24             02                        566               0                   5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed