फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Home Guard's son filed an FIR against the nut and bolt shop owners.

Rohtak News: होमगार्ड बेटे ने लिखाई नट-बोल्ट फैक्टरी मालिकों पर एफआईआर

Fri, 12 Dec 2025 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The Home Guard's son filed an FIR against the nut and bolt shop owners.
17-सिटी थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे सतबीर के परिजन।
रोहतक। हिसार रोड स्थित यूनी क्विक फास्टनर में बुधवार को गैस लीक के बाद लगी आग में जले सतबीर (55) के होमगार्ड बेटे संदीप ने वीरवार को फैक्टरी मालिकों के खिलाफ एफआईआर लिखाई। आरोप लगाया कि फैक्टरी में श्रमिकों की सुरक्षा के प्रबंध थे न ही बचाव के उपकरण।
विज्ञापन

बहुुअकबरपुर निवासी ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड संदीप की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने यूनी क्विक फास्टनर के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरवरी 2024 में यह कंपनी तनुज कुमार गुप्ता, साहिल अरोड़ा और कुमारा स्वामी ने मिलकर खोली थी। तीनों कंपनी के निदेशक हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद से फैक्टरी में ताला लगाकर तीनों गायब हैं। घटना की रिपोर्ट कारखाना निदेशक यश गर्ग भी तलब कर चुके हैं। हालांकि, तालाबंदी के कारण इसकी कोई जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संदीप ने रिपोर्ट में कहा है कि उनके पिता सतबीर (55) आठ माह से आईडीसी क्षेत्र में यूनी क्विक फास्टनर में नौकरी कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे गैस पाइप लाइन लीक होने से आग लगी और उनके पिता पूरी तरह झुलस गए। मौके पर ही मौत भी हो गई।
आरोप लगाया कि यह हादसा फैक्टरी मालिकों की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं कर रखे थे। किसी को कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिया गया था।
बुधवार को गैस लीक से आग भड़क उठने के बाद वहां काम कर रहे 12 कर्मचारी जान बचाकर भागे थे। इस दौरान आग बुझाने के लिए दूसरी फैक्टरियों से मदद लेनी पड़ी थी। इससे फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं होने की बात सामने आई थी।
घटना में झुलसे राजेश की हालत में सुधार
आग लगने से हाथ और चेहरा झुलसने के बाद पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बिहार के छपरा निवासी राजेश (35) की हालत में सुधार है। हालांकि, अभी उन्हें कई दिन यहां रहना पड़ सकता है।
11 बजे हुआ हादसा, एक बजे दी सूचना
संदीप ने आरोप लगाया कि बुधवार को फैक्टरी में हादसा 11 बजे हुआ। पिता की मौत की इतनी बड़ी घटना के बावजूद इसकी तुरंत सूचना तक नहीं दी गई। उन्हें एक बजे बताया गया। वे बताते हैं कि चार साल का था, जब बीमारी के कारण मां साथ छोड़ गईं। सारा भार पिता पर आ गया। उन्होंने ही मुझे और मेरी बहन का पालन-पोषण किया। बहन की शादी हो चुकी है। पिता के साथ संदीप घर पर रहते थे।

सतबीर के बेटे की शिकायत पर यूनी क्विक फास्टनर के मालिकों के खिलाफ लापरवाही की एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी। घटना में झुलसे राजेश का भी जल्द बयान लेंगे। -इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed