फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The heat scorched again, the temperature reached 42 degrees

Rohtak News: गर्मी ने फिर से झुलसाया, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा

Mon, 10 Jun 2024 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The heat scorched again, the temperature reached 42 degrees
एक बार फिर से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। रविवार को पूरा दिन लूं चली। सुबह के समय हवा चलने से कुछ राहत मिली, लेकिन दिन में लू चलने से लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। एक बार फिर से भीषण आग उगलने वाली गर्मी का दौर शुरू हो रहा है। इलाके में तापमान में फिर से उफान देखने को मिलेगा। साथ ही साथ हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में एक बार फिर से हीट वेव लूं अपने तेवरों को प्रचंड करेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज गति से हवाएं चलने से और हवाओं की दिशा और दशा में बदलाव से गर्मी से राहत मिली थी। इलाके में एक बार फिर से पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म और शुष्क हवाओं का आगाज हो गया है। इलाके में दिन और रात के तापमान में फिर से उछाल देखने को मिलेगा। संभवतः यह इस सीजन का गर्मी और लूं का आखिरी दौर रहेगा। तापमान मैदानी विशेषकर हरियाणा के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में 46-48 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार बन रहे हैं। 14 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15-18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं अंधड़ की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसकी वजह से फिर से इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed