फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The heart of the poor will be treated with the CM Relief Fund

गरीबों के दिल का सीएम राहत कोष से होगा इलाज

Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The heart of the poor will be treated with the CM Relief Fund
The heart of the poor will be treated with the CM Relief Fund
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब परिवारों के लोगों की दिल की बीमारियों का इलाज सीएम राहत कोष से करवाया जाएगा। इसके लिए जिलास्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। वे शुक्रवार को भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवारों को जिलास्तर पर हार्ट अटैक आदि की स्थिति में इलाज में दिक्कत आने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके निवारण के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए जिले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में उपायुक्त के अलावा सिविल सर्जन और एक अन्य अधिकारी को शामिल किया जाएगा। भाजपा सेवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी इस कमेटी के संपर्क में रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।
विज्ञापन

अनुदान राशि शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को मकान की मरम्मत के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को ऑनलाइन प्रक्रिया से शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि ऐसे परिवारों को मकान खंडित होने पर तुरंत लाभ मिल सके। जिन लोगों के पास आयु प्रमाण पत्र नहीं हैं, उनके लिए जिलास्तर पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो सत्यापन कर प्रमाणपत्र जारी करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख रुपये से कम है, उसे बढ़ाकर 1.80 लाख तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के कौशल विकास पर जोर
प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है, जिसके लिए कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। इसमें करीब 800 पाठ्यक्रमों में हुनर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति को अंत्योदय परिवार कल्याण योजनाओं का लाभ देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार के अलावा भाजपा ने भी पोर्टल बनवाया है, जन सेवा की इच्छा रखने वाले लोग वहां पंजीकरण करवा सकते हैं। अब तक पोर्टल पर करीब 800 लोगों ने स्वेच्छा से स्वयंसेवक बनने को पंजीकरण करवाया है।

पहले की सरकारों में राज का मतलब स्वार्थ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान राज का मतलब स्वार्थ, लूटपाट और भ्रष्टाचार होता था। पर हमने राज के मतलब को सेवा, त्याग और समर्पण के रूप में चरितार्थ किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन को लेकर हमने सामाजिक व आर्थिक विषमताओं को दूर करने का लक्ष्य रखा है ताकि हर व्यक्ति को सरल, सहज और उत्कृष्ट जीवन उपलब्ध करवाया जा सके। पदाधिकारियों ने सीएम को हरियाणा रत्न की उपाधि दी, फोटो और पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, सह संयोजक प्रवीण सरदाना, कविंद्र राणा, अजय धनखड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed