फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The guarantee of job security was stamped, 125 employees were delighted

Rohtak News: नौकरी की सुरक्षा पर लगी गारंटी की मुहर, 125 कर्मचारियों के चेहरे खिले

Wed, 25 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 25 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The guarantee of job security was stamped, 125 employees were delighted
नौकरी पक्की होने पर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा का धन्यवाद करने पहुंचे एचकेआरएन के कर्मचारी। संव
रोहतक। नगर निगम में नौकरी कर रहे हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) के 125 कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन खुशी प्रदान करने वाला रहा। सरकार के नियमों के तहत नगर निगम आयुक्त ने उनकी नौकरी की सुरक्षा पर गारंटी की मुहर लगा दी। कर्मचारियों ने इसके लिए निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा व संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह को मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 2024 में कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास करके एचकेआरएन के उन कर्मचारियों को 58 की उम्र तक नौकरी की सुरक्षा की गारंटी देने का निर्णय लिया था, जिनको नौकरी करते 15 अगस्त 2024 को पूरे पांच साल या इससे ज्यादा हो गए। नियम के दायरे में निगम के 125 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

इसमें सी गुप के 48 तो डी ग्रुप के 77 कर्मचारी हैं। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से पत्र जारी किया गया, जिसके तहत विभागाध्यक्ष को योग्य कर्मचारियों की सूची बनाकर मुख्यालय भेजनी है। मंगलवार को निगम आयुक्त ने कर्मचारियों की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। इस पर कर्मचारियों ने एकत्रित होकर न केवल अधिकारियों को गुलदस्ते देकर धन्यवाद किया, बल्कि कार्यालय में मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान संजय बिड़लान का कहना है कि इसके लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लंबी लड़ाई लड़ी है। इसके लिए वह प्रदेश सरकार व निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं।

पांच साल से कम नौकरी करने वालों को भी मिले सुरक्षा : शंभु टांक
नगर पालिका कर्मचारी संघ की निगम इकाई के प्रधान शंभु टांक, राकेश चावरिया,अशोक थोरिया, रोहित गिल व सुरेश पिवाल निगम आयुक्त से मिले और 125 कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा गारंटी देने पर धन्यवाद किया। साथ में मांग की है कि जिन कर्मचारियों को नौकरी करते पांच साल पूरे नहीं हुए हैं, उनको भी नौकरी की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed