{"_id":"68fd30ed83d3a45c26018177","slug":"the-governor-was-shown-12-classrooms-and-laboratories-in-13-rooms-rohtak-news-c-17-roh1020-750757-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यपाल को 13 कमरों में दिखा दीं 12 कक्षाएं और प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यपाल को 13 कमरों में दिखा दीं 12 कक्षाएं और प्रयोगशालाएं
Sun, 26 Oct 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
28...खरावड़ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अलमीरा से दो हिस्से में बांटे गए कमरें मे
रोहतक। राज्यपाल प्रो. असीम घोष के दौरे से पहले प्रशासन ने खरावड़ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 13 कमरों में ही पहली से 12वीं तक की कक्षाएं, स्टाफ रूम और प्रयोगशालाएं दिखा दीं। इसके लिए एक कमरे में दो-दो कक्षाएं लगाई गईं तो अलमारी खड़ी करके प्रयोगशाला बना दी।
शनिवार दोपहर 12ः20 बजे तय समय से 50 मिनट की देरी से आए राज्यपाल ने विद्यार्थियों संवाद किया। 4.5 करोड़ से निर्मित जिस भवन में यह कार्यक्रम हुआ, उसका 12 जुलाई 2024 को ही उद्घाटन हुआ था। इसमें 13 कमरे हैं। यहीं 12वीं तक कक्षाएं चलती हैं।
प्रयोगशाला व स्टाफ सदस्य भी यहीं बैठते हैं। फिलहाल प्रशासन ने एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं लगाकर काम चलाया है। खेल मैदान को भी संवारा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय के कमरों के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
वहीं, संवाद से पहले राज्यपाल, जिला शिक्षा अधिकारी, मंत्री के नाम पूछने पर विद्यार्थी जवाब नहीं दे पाए।
-- -- -- -- -- --
गांव वाले बोले...राज्यपाल महोदय कमरे बनवा दो
फोटो : 29
पहले प्राथमिक पाठशाला अलग थी। नया भवन बनने के बाद कमरे कम पड़ रहे हैं। हमारी मांग है कि विद्यार्थियों को सुविधा दी जाए।
- गीता, ग्रामीण
-- -- -- -- -- --
फोटो : 30
राज्यपाल महोदय स्कूल में 15 कमरे तैयार करा दें तो विद्यार्थियों को काफी फायदा हो जाए। गरीब लोग निजी स्कूलों में पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते।
- जयसिंह, ग्रामीण।
-- -- -- -- -- --
बच्चों से बोले राज्यपाल...हम तो नीम के नीचे बैठकर पढ़ते थे
फोटो : 07
संवाद के दौरान छात्र तुषार मलिक ने पूछा कि उनके समय स्कूल में क्या चीजें थीं? राज्यपाल ने कहा, डिजिटल चीजें नहीं थीं। हम तो नीम के पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करते थे। सूरज व मयंक ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर सवाल किया तो राज्यपाल ने समझाया कि फ्रॉड से बचना जरूरी है।