{"_id":"685afda4c18827f2c90041cb","slug":"the-first-merit-list-for-admission-in-colleges-will-be-released-tomorrow-rohtak-news-c-17-roh1020-678696-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कॉलेजों में दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची कल होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कॉलेजों में दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची कल होगी जारी
Wed, 25 Jun 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के आवेदनों को पोर्टल पर देखते दाखिला
रोहतक। स्नातक में दाखिले को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया के बाद कॉलेजों में दस्तावेजाें की भी पूरी हो चुकी है। जिले के 16 कॉलेजों में मेरिट सूची 26 जून को जारी होगी।
इस बार कॉलेजों में सीटों से चार गुणा आवेदन आएं हैं। सबसे अधिक आवेदन नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आए हैं। इनमें विभिन्न कोर्सों के लिए 2580 सीटों पर 9485 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
साथ ही, राजकीय महिला महाविद्यालय में 2400 सीटों के लिए 4305 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों में आवेदन की संख्या सीटों से बेहद कम है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
30 जून तक करवा सकते हैं फीस जमा
पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार खटखड़ ने बताया कि पहली मेरिट सूची में नाम आने को बाद विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का पहली मेरिट सूची में पहली पसंद का कोर्स व महाविद्यालय नहीं मिलता है, तो विद्यार्थी पोर्टल पर डेफर सीट कर दूसरी मेरिट सूची का हिस्सा बन सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
दाखिला के ऑनलाइन पोर्टल बंद है। 26 जून को पोर्टल पर दाखिला की पहली मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ही नाम देख सकते हैं।
- डाॅ. शमशेर हुड्डा, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोतर महिला महाविद्यालय, रोहतक।
महाविद्यालयों में कुल सीटों पर आवेदनों की संख्या
महाविद्यालय कुल सीट कुल आवेदन
राजकीय महाविद्यालय जसिया 320 123
राजकीय महाविद्यालय महम 1080 944
राजकीय महाविद्यालय मोखरा 160 108
राजकीय महाविद्यालय सांपला 320 708
नेकीराम राजकीय महाविद्यालय रोहतक 2580 9485
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय 2400 4305
राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा 540 315
राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला 540 212
गौड़ कॉलेज रोहतक 1252 2117
लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय 1370 2450
वैश्य महाविद्यालय 940 2926