{"_id":"67d1df9297f8cf91980424bb","slug":"the-fiance-called-the-girl-and-sexually-abused-her-rohtak-news-c-17-roh1020-615939-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंगेतर ने युवती को बुलाकर किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंगेतर ने युवती को बुलाकर किया यौन शोषण
Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। आर्य नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर यौन शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना 15 सितंबर 2024 की है, लेकिन पुलिस ने केस अब दर्ज किया गया है।
हालांकि, दोनों पक्षों ने शादी तोड़ दी है। वहीं, वर पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, आर्य नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की इसी थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी के युवक के साथ 4 अगस्त को सगाई तय की गई थी। सगाई के बाद युवक ने युवती से मोबाइल पर फोन करके बात करना शुरू कर दिया। कुछ दिन तक यह सिलसिला चला और बाद में युवक ने मंगेतर को मिलने के लिए कहा। पहले तो कई बार युवती ने मिलने से इन्कार कर दिया, लेकिन ज्यादा जिद करने पर युवती अपने मंगेतर के पास पहुंच गई। युवक मंगेतर को एक कमरे में ले गया और पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और युवक ने मंगेतर का यौन शोषण किया। इसकी जानकारी पीड़िता ने परिजन को दी तो उन्होंने तत्काल युवक से शादी करने की शर्त रखी, लेकिन वर पक्ष ने शादी से इन्कार करना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद अब केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आर्यनगर थाना क्षेत्र में युवक पर अपनी मंगेतर के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी दूसरे पक्ष की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।