{"_id":"61bcf1ec3119d05a2a32812f","slug":"the-farmer-of-birdhana-was-murdered-over-a-transaction-of-60-thousand-rohtak-news-rtk6330458113","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार के लेनदेन को लेकर हुई थी बिरधाना के किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 हजार के लेनदेन को लेकर हुई थी बिरधाना के किसान की हत्या
विज्ञापन
रोहतक। तीन सप्ताह पहले बिरधाना के किसान जसबीर की हत्या का खुलासा हो गया है। 60 हजार के लेनदेन के चलते किसान की हत्या की गई थी। इसके आरोप में सीआईए द्वितीय ने शुक्रवार को गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
पुलिस के मुताबिक 24 नवंबर की शाम को किला मोहल्ला निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह आईजी आफिस के नजदीक जवाहर लाल नेहरू कैनाल पर बंदरों को रोटी डालने आया था। उसने नहर की पटरी पर एक शव दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि मृतक के चेहरे पर ईंटों से वार किया गया था। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया। मृतक के हाथ पर जसबीर लिखा हुआ था। साथ में ओम भी छपा था। दो दिन बाद मृतक के परिजनों ने पीजीआई पहुंचकर शव की शनाख्त की।
.....
गांव से लगा सुराग, आरोपियों के साथ देखा गया
पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए उसके गांव में छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छानबीन में सुराग लगा किया जसबीर को वारदात से पहले गांव के कुछ युवकों के साथ देखा गया था। तभी से पुलिस ने आरोपियों पर निगाह रखनी शुरू कर दी, जो गायब थे। मौका पाकर सीआईए द्वितीय की टीम ने शुक्रवार को आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
वर्जन
जसबीर हत्याकांड के आरोप में झज्जर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से किसान का 60 हजार रुपये का लेनदेन चल रहा था। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं।
- नरेश कुमार, प्रभारी सीआईए द्वितीय