फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The driver robbed the passengers by giving a lift in the car on Jind bypass

जींद बाईपास पर कार में लिफ्ट देकर चालक ने सवारियों को लूटा

Thu, 02 Jun 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The driver robbed the passengers by giving a lift in the car on Jind bypass
शहर में लूटपाट की वारदात नहीं थम रही है। नए बस स्टैंड से एक कार चालक ने लिफ्ट देकर सवारियों को जींद बाईपास पर ले गया और चाकू दिखाकर 9700 रुपये लूट लिए। वहीं, आईएमटी से घर लौट रहे आसन के युवक से रास्ते में चार युवकों ने 3700 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इस संबंध में बहुअकबरपुर और आईएमटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गांव परवा, तहसील तीरवा निवासी सुरेश ने दी शिकायत में बताया कि वह चांदी गांव स्थित पोल्ट्री फार्म पर नौकरी करता है। मंगलवार रात को वह अपने दोस्त राज व उसके परिवार के साथ यूपी से रोहतक लौटा था। जब वे नए बस स्टैंड के सामने चांदी गांव जाने के लिए वाहनों का इंतजार कर रहे थे तो तभी एक कार चालक आया। उसने कहा कि 300 रुपये में वह चांदी गांव में उनको छोड़कर आ जाएगा। पीड़ित ने कार चालक पर विश्वास कर लिया और सभी कार में सवार हो गए। जब कार जींद रोड पर पहुंची तो आरोपी ने आउटर बाईपास पर कार को मोड़ दिया। जब पीड़ित ने उससे पूछा कि गलत दिशा में क्यों ले जा रहे हो तो वह धमकी देकर उसे चुप करवा दिया। इसके बाद नहर के पुल पर पहुंच कर चालक ने गाड़ी रोकी और उनको चाकू दिखाकर 9700 रुपये व अन्य सामान लूटकर फरार हो गया। पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों का थाने में ले गई। उनके बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

रात को आईएमटी में ड्यूटी पर रहे युवक से नकदी, मोबाइल व बैग छीना
सोनीपत रोड पर चार युवकों ने ड्यूटी पर आ रहे आसन गांव के युवक प्रवीण से मंगलवार रात पौने 11 बजे धमकी देकर मोबाइल फोन, 3500 रुपये व बैग छीन लिया। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रवीण ने दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी स्थित एक पेंट कंपनी में नौकरी करता है। पौने 11 बजे के करीब ड्यूटी पर आ रहा था। कंपनी से पहले पुल के पास पहुंचा तो बाइक पर चार युवक आए और उसको रोक लिया। इसके बाद धमकी देकर बैग, पर्स व मोबाइल छीन लिया। पर्स में साढ़े 3 हजार रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक कागजात थे। आरोपी उसका फोन भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed