फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The daughter, along with her mother, had her lover murder her father, who was an obstacle to her love marriage.

Rohtak News: प्रेम विवाह में बाधा बने पिता की बेटी ने मां संग मिलकर प्रेमी से कराई थी हत्या

Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The daughter, along with her mother, had her lover murder her father, who was an obstacle to her love marriage.
35 रोहतक में ढाबा संचालक हत्याकांड में गिरफ्तार यूपी के हाथरस निवासी मालोक गौतम उर्फ राॅकी पुलि
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रेम विवाह की राह में बाधा बने पिता गुलाब सिंह यादव की बेटी खुशबू (19) ने ही मां रितु संग मिलकर प्रेमी से हत्या करवाई थी।हत्यारोपी मालोक गौतम ने दो दोस्तों के साथ मिलकर गुलाब सिंह की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।
स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने आरोपी मां-बेटी को हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ के प्रभारी एसआई अश्वनी अहलावत ने बताया कि हसनगढ़ के ढाबा संचालक गुलाब सिंह यादव (50) की हत्या के आरोप में शनिवार को यूपी के हाथरस जिले के गांव चांदनपुर निवासी मालोक गौतम उर्फ रॉकी (22) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालोक गौतम हसनगढ़ स्थित वेयर हाउस में चार माह से नौकरी करता था। ढाबा संचालक ने मकान के नजदीक प्लाॅट में किराये पर देने के लिए कमरे बना रखे हैं। मालोक गौतम वहीं पर किराये पर रहता था।
मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो पकड़ में आया था हत्यारोपी
जांच के दौरान पता चला कि गुलाब सिंह यादव का एक माह पहले किरायेदार मालोक गौतम से झगड़ा हुआ था। वारदात के बाद से किरायेदार लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश की और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो वारदात की तस्वीर साफ हो गई। मालोक ने कई बार खुशबू व उसकी मां रितु से फोन पर बात कर रखी थी। शनिवार को खरखौदा से मालोक को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास ही संचालक की बाइक मिली।
---------
हत्यारोपी किराया देने घर आया तो मकान मालिक की बेटी से हुई थी जान-पहचान
जांच अधिकारी अश्वनी अहलावत ने बताया कि आरोपी बेटी खुशबू ने पूछताछ में बताया कि किरायेदार मालोक किराया देने के लिए घर आया था। इसके बाद दोनों की जान-पहचान हो गई और फोन पर बात करने लगे। एक दिन पिता गुलाब सिंह ने दोनों को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इसको लेकर पिता ने बेटी को जमकर डांटा था। यही नहीं, पिता ने किरायेदार को भी चेताया था। दूसरी तरफ रितु ने पुलिस को बताया कि पति गुलाब सिंह बेटी खुशबू व मेरे साथ मारपीट करते थे। इससे वह तंग आ गई थी। बेटी ने जब कहा कि वह मालोक से शादी करना चाहती है तो मां ने कहा था उसके पिता कभी नहीं मानेंगे। उसे ही रास्ते से हटाना होगा। मां-बेटी ने किरायेदार के साथ मिलकर गुलाब सिंह की हत्या की साजिश रची थी।
----------
मां-बेटी ने दी थी ढाबा संचालक की लोकेशन
पूछताछ में पता चला है कि 28 दिसंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही खाना खाकर घर से गुलाब सिंह बाइक पर सवार होकर ढाबे के लिए चले तो आरोपी मां-बेटी ने किरायेदार को सूचना दी। आरोपी मालोक गौतम दो साथियों संग ढाबे से पहले रास्ते में इंतजार करने लगा। जैसे ही गुलाब सिंह आया तो आगे खड़े होकर बाइक रुकवा ली। पहले हाथ पर धारदार चाकू से वार किया। इससे गुलाब सिंह बाइक सहित गिर गए। आरोपियों ने इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। फिर उसी की बाइक पर सवार होकर खरखौदा की तरफ भाग गए। पुलिस मुख्य आरोपी मालोक गौतम को गिरफ्तार करने में कामयाब रही लेकिन उसके दो साथी अभी फरार हैं।

वर्जन
हसनगढ़ के ढाबा संचालक गुलाब सिंह की हत्या के आरोप में उसकी बेटी खुशबू व पत्नी रितु को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल करवाकर सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एक दिन पहले गिरफ्तार हत्यारोपी यूपी के हाथरस निवासी मालोक गौतम को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
- अश्वनी अहलावत, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed