फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The crook ran after breaking the lock of GRP lockup, caught after 12 hours

जीआरपी की हवालात का ताला तोड़कर भागा बदमाश, 12 घंटे बाद दबोचा

Sat, 14 Aug 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The crook ran after breaking the lock of GRP lockup, caught after 12 hours
बिहार के यात्री से सोने की चेन व मोबाइल लूटने का आरोपी शुक्रवार को जीआरपी की हवालात का ताला तोड़कर भाग गया। इससे जीआरपी थाने में हड़कंप मच गया और कई टीमें तलाश में जुट गईं। मुखबिर की सूचना पर करीब 12 घंटे बाद जीआरपी ने आरोपी को माता दरवाजा श्मशान से दबोच लिया। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में एक एएसआई, मुंशी और हवालात पहरेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

25 जुलाई को बिहार के यात्री चंदन से भिवानी रोड के पास तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट ली। इसके जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि लूटे गए मोबाइल के आधार पर बालक नाथ कॉलोनी निवासी भारत को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट के सामने पेश करना था। सुबह करीब छह बजे जब वह थाने में पहुंचे तो हवालात का ताला टूटा मिला। दरवाजा खुला देखकर ड्यूटी पर तैनात मुंशी को ताला टूटा होने के बारे में बताया। उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह को अपराधी के हवालात का ताला तोड़कर भागने के बारे में सूचना दी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी पहुंचे और तुरंत उसकी तलाश में टीमें रवाना कर दीं। दोपहर तक जब कोई सुराग नहीं लगा तो तुरंत हवालात का ताला तोड़कर भागने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जिसकी जांच नरेश कुुमारी को दी गई। शाम करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि भागने वाला अपराधी माता दरवाजा के नजदीक श्मशान में छुपा हुआ है। इस पर पुलिस की टीमों ने पूरे श्मशान की घेराबंदी करके शाम करीब पांच बजे उसे दबोच लिया। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी सतेंद्र, रात्रि मुंशी कपूर सिंह और एएसआई राजबीर सिंह के खिलाफ धारा 223, 224 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed