फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The couple who set out on a cycle trip from Kargil was welcomed in Rohtak.

Rohtak News: कारगिल से साइकिल यात्रा पर निकली जोड़ी का रोहतक में स्वागत

Thu, 08 Aug 2024 04:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
The couple who set out on a cycle trip from Kargil was welcomed in Rohtak.
07सीटीके35..कारगिल से साइकिल चला कर वापस आए बच्चों को सम्मानित करके पूर्व सैनिक। स्रोत:सैनिक
रोहतक। शहीदों के सम्मान में साइकिल यात्रा पर निकले डाॅ. अतुल भारद्वाज व 12 वर्षीय आरव भारद्वाज बुधवार को रोहतक पहुंचे। कारगिल विजय दिवस पर कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर साइकिल यात्रा शुरू करने वाली इस जोड़ी को हरियाणा पूर्व सैनिक संघ भवन पर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

संघ के प्रधान कर्नल आरएस मलिक ने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का साहस अदम्य है। इस जोड़ी ने 27 जुलाई को दिल्ली युद्ध स्मारक के लिए यात्रा आरंभ की। अगले दिन 28 जुलाई को श्रीनगर पहुंचे। यहां पर बडगाम शहीद स्मारक पर राष्ट्र के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसके बाद 29 जुलाई को बनिहाल से चलकर उधमपुर, 30 को नगरोटा के सैनिक स्कूल में छात्रों के साथ शहीदों को नमन किया। यहां से 31 को जम्मू, एक अगस्त को दीनानगर, दोे अगस्त को अटारी, तीन अगस्त को जालंधर, चार को कुरली, पांच को चंडीगढ़, छह अगस्त को करनाल व बुधवार को रोहतक में पहुंचे। वीरवार को यह जोड़ी कंसाला होते हुए आठ अगस्त को दिल्ली युद्ध स्मारक पर पहुंचेगी। इस मौके पर कैप्टन जगबीर मलिक, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, अतर सिंह कादियान, सतीश सांगवान, सूबेदार ओमप्रकाश नरवाल, कैप्टन सुरेश कुमार, सूबेदार जयपाल सिंह, कैप्टन सुरेश सिंह, लेफ्टिनेंट शमशेर सिंह सार्जेंट, मुरारी लाल पांडे, प्रेमलता पांडे समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed