घर के नुकसान का जो मुआवजा मिलेगा उसे पीड़ितों में दूंगा : कैप्टन अभिमन्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों के द्वारा कोठी जलाने के बाद आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कैप्टन अभिमन्यु ने बड़ा फैसला लिया। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, तोड़फोड़ और आगजनी में उनके घर को जो नुकसान हुआ है उसके एवज में मिलने वाले मुआवजे को पीड़ितों को बांट देंगे। रविवार को वह रोहतक स्थित अपने आवास में सद्भावना यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे।
उपद्रवियों के द्वारा घर में की गई आगजनी और तोड़फोड़ देखकर उन्होंने कहा, जो हुआ वह पुरानी बात है अब भाईचारा कायम रहे। वहीं उन्होंने कहा, हमारा प्रयास रहेगा कि पीड़ित व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को नये सिरे से समाज में खडे़ होने का सहारा मिले।
उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई कैप्टन रुद्रसैन परम मित्र मानव निर्माण संस्था के माध्यम से पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि शुभचिंतकों व पड़ोसियों के सहयोग से उनके परिवार के सभी सदस्य सकुशल हैं।
भगवान ने व्यक्तिगत संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें पूरा सामर्थ्य व क्षमता दी है। इसलिए वे स्वयं को मिलने वाली सहायता राशि दान करेंगे। वहीं विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए नुकसान की सरकार भरपाई करेगी।
इससे पूर्व सद्भावना सभा में वित्तमंत्री के बड़े भाई कैप्टन रुद्रसैन और स्वामी आर्यवेश ने भी प्रदेश में शांति, सद्भावना और भाईचारे की प्रार्थना की। कार्यक्रम में रमेश बलहारा, प्रतिभा सुमन और रणबीर ढाका आदि उपस्थित रहे।