{"_id":"66c12514f1de46d392052984","slug":"the-club-will-pay-the-students-annual-fees-rohtak-news-c-17-roh1019-485292-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्रा की साल की फीस देगा क्लबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्रा की साल की फीस देगा क्लबत
विज्ञापन
17सीटीके01.. गोहाना रोड स्थित चौ लखी राम आर्य जगन्नाथ आश्रम में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम म
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस पर इनरव्हील क्लब रोहतक और ब्लूमिंग डेल्स ने जनहित में दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए मदद पहुंचाने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य बीना कौशिक रहीं।
क्लब की प्रियंका कालरा ने बताया कि नए गोद लेने वाली एजेंसी स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी (एसएए) चौ. लखीराम अनाथ आश्रम दयानंद मठ के पास है। यहां क्लब की ओर से अनाथ आश्रम को नवजात शिशुओं के लिए एक मेडिकल बेड दान किया गया। बाल कल्याण समिति विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल करती है।
इसका उद्देश्य अनाथ बच्चों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। बीना कौशिक ने कहा कि यह पहल उन नवजात बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो गोद लिए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं आजाद ख्याल ऑन आजादी डे के तहत क्लब ने बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की पहल की है। क्लब छात्रा की एक साल की स्कूल फीस क्लब वहन करेगा।
विज्ञापन
क्लब की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा कि एक लड़की पढ़ेगी, तो दो परिवारों में शिक्षा आएगी। इन दोनों पहल का उद्देश्य समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करना है। ताकि, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस मौके पर सलोनी कालरा, बाल कल्याण समिति की अूंज बाला, ज्योति बंसल, अनाथ आश्रम के संदीप मौजूद रहे।