फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The cleanliness of the wards improved after the visit of officials to PGI.

Rohtak News: पीजीआई में अधिकारियों के दौरे से सुधरी वार्डों में सफाई व्यवस्था

Tue, 25 Nov 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The cleanliness of the wards improved after the visit of officials to PGI.
23...पीजीआई में सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
रोहतक। पीजीआई के मेडिसिन वार्ड-3 में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। सुबह ही अधिकारियों ने वार्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। अमर उजाला की टीम सोमवार को पड़ताल के लिए पहुंची तो कर्मचारी सफाई में जुटे मिले। मेडिसिन वार्ड के साथ अन्य वार्डों में भी सफाई की व्यवस्था पहले से बेहतर दिखाई दी।
विज्ञापन

इस दिन परिसर भी पहले की अपेक्षा साफ दिखाई दिए। तीमारदार मोहित ने बताया कि सुबह ही अधिकारियों ने दौरा कर कर्मचारियों को निर्देश दिए। हालांकि, कॉकरोच अब भी मरीजों के आस-पास घूम रहे हैं। शनिवार को तीमारदार की सूचना पर वार्ड में जायजा लेेने पर व्यवस्था बदहाल मिली थी। मरीज कॉकरोच व चूहों से परेशान मिले। बेड व दराजों के आस-पास मिट्टी जमा मिली थी। दो दिन से अमर उजाला टीम ने मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


इधर, इस मामले को लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने जनसंपर्क अधिकारी से बात करने के लिए कहा। संस्थान का पक्ष लेने के लिए कई बार फोन करने व सोशल मीडिया के जरिए संदेश भेजने के बाद भी जनसंपर्क अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए

रोहतक।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने सोमवार को ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों व कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान सफाई को लेकर भी कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि अगले निरीक्षण कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को समय पर ड्यूटी के लिए पहुंचना चाहिए। ड्यूटी पर एप्रेन पहनकर ही आएं। ड्यूटी में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंखों पर गंदगी देख सफाई कर्मचारियों को आदेश दिए कि 24 घंटे में सभी पंखे साफ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंदगी होने का मतलब होता है इंफेक्शन को न्यौता, ऐसे में हमें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ओपीडी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहर 3 बजे के बाद हेल्थ मैप पर सिटी स्कैन व एमआरआई के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी के पीछे वाले गेट की तरफ से आना होगा ताकि ओपीडी में चोरी के खतरे को रोका जा सके। इस अवसर पर डीएमएस डाॅ. सुखबीर सिंह, डाॅ. सुनील रोहिल्ला, डाॅ. महेश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed