फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city residents will get the gift of a three-storey memorial building.

Rohtak News: शहरवासियों को मिलेगी तीन मंजिला मेमोरियल भवन की सौगात

Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The city residents will get the gift of a three-storey memorial building.
11...सोनीपत रोड पर श्रीराम रंगशाला के निकट बनने वाले डॉ. मंगलसेन मेमोरियल भवन संभावित मॉडल । स्
नगर निगम सोनीपत रोड पर बनाएगा तीन मंजिला कम्युनिटी सेंटर, 16 करोड़ रहेगी अनुमानित लागत
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री (1977-1979) व रोहतक से सात बार के विधायक रहे डॉ. मंगलसेन के नाम से शहरवासियों को जल्द मेमोरियल भवन की सौगात मिलेगी। सोनीपत रोड पर श्रीराम रंगशाला के निकट बनने वाले तीन मंजिला मेमोरियल भवन में पार्किंग के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
नगर निगम की ओर से जगह चिह्नित होने के बाद इसकी मंजूरी मिलने से अब इसी माह जनवरी से भवन निर्माण शुरू हो सकता है। निर्माण पर करीब 16 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च आएगा। बता दें कि हरियाणा की स्थापना एवं प्रदेश की राजनीति में अहम योगदान देने वाले डॉ. मंगलसेन के नाम से शहर में यह पहला सरकारी भवन होगा। यहां लोग शादी समारोह से लेकर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम करा सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा की राजनीति में रहा बड़ा कद
सादगी और बेदाग छवि के लिए जाने जाने वाले डॉ. मंगलसेन का हरियाणा की राजनीति में बहुत बड़ा कद रहे हैं। केवल रोहतक ही नहीं बल्कि हरियाणा में उनको आदर्श मानने वाले लाखों की संख्या में हैं। कभी रोहतक के आर्य नगर में रहने वाले डॉ. मंगलसेन का हरियाणा की स्थापना में भी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
यह मुद्दा काफी समय से लटका हुआ था। हाउस की बैठक में भी इसका मुद्दा बार-बार उठाया गया। लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार इसका निर्माण होगा। सोनीपत स्टैंड चौक के निकट कोई सरकारी कम्युनिटी सेंटर नहीं है। वार्ड 14 में प्रदेश सरकार की ओर से निगम के माध्यम से इसका निर्माण कराया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
- कंचन खुराना, वार्ड-14, नगर पार्षद
---------------
डॉ. मंगलसेन के नाम से शहर में सरकारी भवन या कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाना वास्तव में उनका सम्मान बढ़ाना है। उनके नाम से सरकारी भवन बनाने की मांग लोगों की ओर से वर्षों से उठाई जा रही थी जो अब पूरी होगी।

- मनोहर लाल, अध्यक्ष, डॉ. मंगलसेन विचार मंच
-------------
नगर निगम को सोनीपत स्टैंड के निकट डॉ. मंगलसेन मेमोरियल भवन के लिए मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका टेंडर लगाया जाएगा। निगम की ओर से शहर के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
- डॉ. आनंद कुमार शर्मा, नगर निगम आयुक्त, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed