फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The car of the family going from Bahadurgarh to Yamunanagar collided, two brothers died

बहादुरगढ़ से यमुनानगर जा रहे परिवार की कार टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

Fri, 24 Sep 2021 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
The car of the family going from Bahadurgarh to Yamunanagar collided, two brothers died
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार । संवाद
बहादुरगढ़ से वाया रोहतक होते हुए यमुनानगर जा रहे परिवार की कार वीरवार शाम को आउटर बाईपास पर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों यमुनानगर निवासी चरणजीत (49) व सतवंत सिंह (52) की मौत हो गई। जबकि परिवार के सदस्य सागरजीत (28) व कुलवंत सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारी में वीरवार को बहादुरगढ़ में तेरहवीं थी। शाम को करीब 6 बजे सागरजीत, चरणजीत, कुलवंत सिंह व सतवंत सिंह कार से घर जा रहे थे। कुंडली बॉर्डर पर जीटी रोड बंद है, जबकि शाम का समय होने के कारण बहादुरगढ़ से वाया खरखौदा सोनीपत के रास्ते जीटी रोड तक पहुंचना उचित नहीं समझा। ऐसे में चारों वाया रोहतक-पानीपत होते हुए रवाना हुए। जब कार रोहतक के आउटर बाईपास पर पहुंची तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गई। कार लाढ़ौत रोड के पास डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे चार पलट गई। हादसे में दो सगे भाइयों चरणजीत व सतवंत सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि सागरजीत व कुलवंत सिंह को पीजीआई ले जाया गया। कुलवंत सिंह रेलवे में कार्यरत है। तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 की पीसीआर मौके पर पहुंची और घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया। सागरजीत की हालत खतरे बाहर थी।
विज्ञापन

शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है, जबकि घायलों का पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। कार डिवाइडर से असंतुलित होकर कैसे टकराई, यह तो घायलों के बयान दर्ज होने के बाद पता चल सकेगा। कार सवार चारों व्यक्ति यमुनानगर से बहादुरगढ़ तेरहवीं पर आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed