फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The car driver hit the bike rider at Sukhpura Chowk, jammed

सुखपुरा चौक पर कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लगा जाम

Wed, 14 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The car driver hit the bike rider at Sukhpura Chowk, jammed
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर मंगलवार रात करीब सात बजे गोहाना की तरफ से आई कार ने घर जा रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक सोहनलाल न केवल घायल हो गया, बल्कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रोड पर जाम लग गया। आरोप है कि कार में एक पुलिसकर्मी भी सवार था, जिसने युवक को धमकाया। सुखपुरा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित दलाल भवन के नजदीक रहने वाले सोहन ने बताया कि वह मूलरूप से गोहाना के नजदीक गांव गुढ़ा का रहने वाला है। फिलहाल परिवार सहित रोहतक में रहता है। शाम सात बजे बाइक पर सुखपुरा चौक से घर जा रहा था। रास्ते में गोहाना की तरफ से आ रही कार ने उसकी बाइक को गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। जब उसने विरोध किया तो कार में सवार एक पुलिसकर्मी ने उसे धमकाया। हंगामे के चलते रोड पर जाम लग गया। सोहन ने मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी। 15 मिनट बाद सुखपुरा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। इसके बाद सोहन की लिखित शिकायत ली। चौकी प्रभारी का कहना है कि कार सवार युवकों का मेडिकल कराया जाएगा। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed