फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Business Interest Board met the Chief Minister regarding the issue of extortion, threats and corruption.

Rohtak News: फिरौती, धमकी, भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सीएम से मिला व्यापार हित मंडल

Fri, 06 Mar 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Business Interest Board met the Chief Minister regarding the issue of extortion, threats and corruption.
रोहतक। हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश प्रजापति साथियों के साथ तीन मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। यहां शहर के व्यापारियों से जुड़े गंभीर मुद्दे उनके समक्ष रखे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर में व्यापारियों को लगातार फिरौती मांगने व धमकी देने की घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


मंडल जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम में व्यापारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। कई मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कई व्यापारी प्रशासनिक अनदेखी और गलत नीतियों के कारण परेशान हैं। इसके अलावा शहर में पुलिस चौकियों और थानों की शह पर नशे का कारोबार चलने की भी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी गई।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार व अवैध गतिविधियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी व सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed