{"_id":"69bf0734500cd8c20e06c4cf","slug":"the-bjp-government-is-discriminating-against-the-people-of-meham-balram-dangi-rohtak-news-c-17-roh1020-827532-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम की जनता से भेदभाव कर रही भाजपा सरकार : बलराम दांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महम की जनता से भेदभाव कर रही भाजपा सरकार : बलराम दांगी
Sun, 22 Mar 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03 महम में अपने कार्पयालय में माैजूद कांग्रेस विधायक बलराम दांगी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महम। कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार महम क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण सरकार की ओर से महम के किसानों को मुआवजा न के बराबर देना है।
बलराम दांगी ने कहा कि महम कस्बे के एक भी किसान को मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा अन्य गांवों के किसानों के साथ भी भद्दा मजाक किया है। कहा कि महम क्षेत्र की जनता को पीने का पानी भी उपलब्ध कराने में सरकार विफल साबित हो रही है।
विधानसभा में महम साई सेंटर के भवन में खेल नर्सरी चालू कराने, उत्तर दिशा बाईपास का निर्माण करने, महम में हर माह कम से कम एक सप्ताह नहरी पानी उपलब्ध कराने, नया बस स्टैंड बाईपास पर बनाने, अस्पताल की दशा सुधारने, सड़कों का निर्माण कराने, खेतों के रास्ते पक्के करने, खेतों में नाली पक्की कराने, सड़कों को 18 फीट चाैड़ी कराने की मांगें रखीं।
विज्ञापन
बहु अकबरपुर गांव को चिड़ी अस्पताल से जोड़ा गया है जो कि काफी दूर है। उन्होंने बहु अकबरपुर में अस्पताल बनाने की मांग की। इसके अलावा महम, लाखनमाजरा व मदीना में विशेषज्ञों की तैनाती करने व एक्स-रे मशीन सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा ने लाडो लक्ष्मी पैशन को कंडीशन पैशन बनाकर रख दिया है। इस कारण काफी कम महिलाओं को योजना का लाभ मिल सका है