फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The beauty parlor owner couldn't even eat a single grain of food for the last time.

Rohtak News: आखिरी बार अन्न का दाना तक नहीं खा पाई ब्यूटी पार्लर संचालिका

Fri, 26 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The beauty parlor owner couldn't even eat a single grain of food for the last time.
06...रोहतक के माता दरवाजा चौक ​स्थित ब्यूटीपार्लर में संचालिका की हत्या के बाद घटना स्थल पर पहु
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। जिंदगी को अपने तरीके से जीने की चाह रखने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका माया आखिरी बार अन्न का दाना तक नहीं खा पाई। रोटियां व छाेले धरे के धरे रह गए। वीरवार सुबह पार्लर खोलने के वह खाना खाने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए माता दरवाजा चौक स्थित एक दुकान से छाेले से खरीदे थे। खाना खाने से पहले ही भाई ज्वाला प्रसाद उर्फ लाला ने गला रेतकर बहन की जीवन लीला समाप्त कर दी। अमर उजाला ने आसपास के लोगों खासकर महिलाओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि माया हंसी-खुशी रहती थीं।
माता दरवाजा निवासी विधि, करुणा व निधि ने बताया कि पार्लर पर उनका अक्सर जाना होता था। माया मेहनती व स्वाभिमानी थीं। लुधियाना निवासी पति रमन के शराब पीने व अन्य परेशानियों के चलते माया ने तलाक ले लिया था। इसके बाद वह जिंदगी को अब अपने तरीके से जीना चाहती थीं।
विज्ञापन

इसके लिए वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थीं। पार्लर भी इसीलिए शुरू किया था। काम बढ़ाने के लिए उसने कुछ समय पहले ही ग्लो बढ़ाने वाली फेस मसाज की चार लाख रुपये की मशीन खरीदी थी। इसके अलावा अन्य जरूरी उपकरण भी खरीदे थे। काम भी अच्छा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बनाने के लिए खरीदना था प्लाॅट : पिता
बेटी माया सालभर से पार्लर चला रही थीं। उसका काम भी ठीक चल रहा था। पति से तलाक के बाद वह नए सिरे से जीवन बिता रही थीं। कुछ दिन पहले ही उसने घर बनाने की बात कही थी। कहा था कि ट्रैक्टर बेचकर पांच लाख रुपये की मदद कर दूंगा। उसकी अपने भाई से तीन माह पूर्व किसी बात पर अनबन हो गई थी। हमें तो पुलिस घर आई तो बेटी माया की हत्या का पता लगा। पुलिस ने ही उसके किसी के साथ रहने की बात भी बताई।

- महेंद्र, (माया के पिता) कबीर कॉलोनी निवासी
पुलिस माया की हत्या मामले में कार्रवाई कर रही है। पार्लर की जांच की गई है। यहां पार्लर का सामान, खाना व खून फैला हुआ था। मौके से खून के सैंपल व अन्य तथ्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
- सुशील कुमार, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed