{"_id":"632e0aa3af3bbc6f140abc03","slug":"the-accused-of-demanding-money-in-the-name-of-settlement-will-be-interrogated-rohtakcity-news-rtk6589142138","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के नाम पर पैसे मांगने के आरोपियों से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते के नाम पर पैसे मांगने के आरोपियों से होगी पूछताछ
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस हिरासत में जहर खाने के मामले की सदर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब पुलिस समझौते के नाम पर पैसे मांगने के आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके जांच अधिकारी की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा। डीएसपी यशपाल खटाना की देखरेख में सदर पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक रोहतक की एक महिला ने सोनीपत जिले के गांव बसाना के युवक अंग्रेज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी को लेकर रोहतक पहुंची और डीएसपी कार्यालय में पेश करने के बाद सिटी थाने के लॉकअप में बंद किया गया था। आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इससे पुलिस सकते में आ गई। तत्काल उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां से निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। स्वस्थ होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। दूसरी तरफ, आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसके पति से दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला सहित तीन लोग समझौते के नाम पर 27 लाख रुपये मांग रहे थे। इतने पैसे देने में वह समर्थ नहीं था। इसी दबाव में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब उनसे पूछताछ की तैयारी है।
वर्जन-
मामले की निष्पक्षता से जांच जारी है। दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, जबकि समझौते के नाम पर पैसे मांगने के आरोपियों से भी जल्द पूछताछ होगी।
- यशपाल खटाना, डीएसपी