फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tent house caught fire due to short circuit in Gandhi Camp, scooty burnt in old grain market

गांधी कैंप में शार्ट सर्किट से टेंट हाउस में आग लगी तो पुरानी अनाज मंडी में स्कूटी जली

Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tent house caught fire due to short circuit in Gandhi Camp, scooty burnt in old grain market
गांधी कैंप में टेंट हाउस की दुकान में लगी आग। संवाद
शहर के गांधी कैंप बाजार में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट के चलते टेंट हाउस में आग लग गई, जबकि दोपहर में पुरानी अनाज मंडी में स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। दोनों जगह फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने गांधी कैंप में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। गांधी कैंप निवासी जगदीश दुआ ने बताया कि वे भाजपा से जुड़े होने के साथ-साथ सामाजिक संस्था हरिओम सेवा दल के भी सदस्य हैं। वे कैटरिंग का कार्य करते हैं, इसके लिए पुराने गांधी कैंप बाजार में टेंट हाउस नाम से दुकान खोल रखी है। सुबह करीब आठ बजे वह घर से दुकान की तरफ आया तो अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसने तत्काल शटर खोला तो अंदर आग लगी थी। सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और 15 मिनट में आग पर काबू पाया। तब तक गद्दे, कालीन, सफेद चादर, 30 प्लास्टिक की कुर्सी, 10 कालीन व 10 मैट व अन्य सामान जल चुका था। उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पाकर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। साथ ही दुकानदार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में जली स्कूटी
वहीं, बुधवार की दोपहर पुरानी अनाज मंडी में स्कूटी में आग लग गई। इससे आसपास भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक स्कूटी सवार व आसपास के युवकों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed