फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tender of 10 lakhs for cleaning of drains, still only formality

Rohtak News: नालों की सफाई के लिए 10 लाख का टेंडर, फिर भी खानापूर्ति

Thu, 12 Jun 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 12 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Tender of 10 lakhs for cleaning of drains, still only formality
11कलानौर01...सफाई के पश्चात भी नालों पर बने स्थाई अवैध स्लैब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। नगर पालिका की ओर से नगर के नाले और नालियों की साफ-सफाई करवाई जा रही है। रोहतक-भिवानी मार्ग पर नालों की सफाई के लिए लगभग 10 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया है, लेकिन ठेकेदार की ओर से नालों की सफाई केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है। इसका मुख्य कारण दुकानदारों की ओर से बनाए गए अवैध स्लैब बताए जा रहे हैं।
ठेकेदार की ओर से नालों की सफाई तो की जा रही है, लेकिन सिर्फ वहीं, जहां पर नगर पालिका ने स्लैब लगाए हैं। उस जगह कहीं सफाई नहीं हुई, जहां सीढ़ियां बनाकर लेंटर डाल रखा है। आने वाले समय में मानसून सत्र शुरू होने वाला है ऐसे में गलियों में जलभराव की समस्या होना आम बात है।
विज्ञापन

वार्डवासियों की ओर से कई बार अपने-अपने क्षेत्रों के पार्षदों व नगर पालिका के अधिकारियों से भी नाले और नालियों की सफाई की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर के रविदास मंदिर से लेकर पुराने बस स्टैंड तक दुकानदारों की ओर से नालों पर अवैध स्लैब बनाए गए हैं। पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से दुकानदारों को अवैध स्लैब तोड़ने के नोटिस भी जारी किए गए थे।
वर्तमान में नालों की सफाई के लिए कोई भी दुकानदार स्लैब तोड़ने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में मानसून सत्र में बारिश का पानी शहर से निकालना नगर पालिका के लिए चुनौतीपूर्ण तो रहेगा ही, साथ ही नालों की सफाई भी चुनौती बना हुआ है।

-------
सफाई वाली जगह पर सभी अवैध स्लैब तोड़े जा रहे हैं, नालों की स्थायी तौर सफाई करवाई जा रही है। निरीक्षण कर जहां पर ढंग से सफाई नहीं हो रही है, मुआयना करके अच्छे ढंग से कराई जाएगी।
- विनय कुमार, नपा सचिव कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed