फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temporary parking should be made in the city, sectors posts should be restarted

Rohtak News: शहर में बनाई जाएं अस्थायी पार्किंग, सेक्टरों की चौकियां फिर से चालू हों

Fri, 01 Sep 2023 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Temporary parking should be made in the city, sectors posts should be restarted
लघु सचिवालय मे स्थित सभागार में पुलिस पब्लिक बैठक को संबो​धित करते एसपी हिमांशु गर्ग। स्रोत : प
रोहतक। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार करने के लिए जगह-जगह अस्थायी पार्किंग बनाई जाएं, जहां दुकानदार अपने वाहनों का खड़ा कर सकें। ग्राहक चाहे वाहन दुकान के बाहर खड़ा कर दें। इससे बाजारों में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही सेक्टरों के अंदर बंद की गई सेक्टर एक व सेक्टर 14 की पुलिस चौकी को दोबारा चालू किया जाए। ये सुझाव पुलिस व पब्लिक की मासिक बैठक में आए व्यापारी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों ने दिए। एसपी हिमांशु गर्ग व एएसपी मेधा भूषण ने सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वीरवार को करीब चार बजे लघुसचिवालय स्थित काफ्रेस हॉल में बैठक शुरू हुई। व्यापारी नेताओं ने बताया कि किला रोड बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार आया है। उसी तर्ज पर अन्य बाजारों में भी सुधार किया जाए। पुरानी आईटीआई, दुर्गा भवन मंदिर से आगे गर्वमेंट स्कूल के मैदान व सोनीपत स्टैंड के अलावा उस जगह अस्थाई पार्किंग बनाई जाए, जहां संभव है। आसपास के दुकानदार अपने वाहनों को वहां खड़ा करेंगे। जबकि ग्राहक दुकान के सामने वाहन खड़ा कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड 13 के पार्षद एवं ऑल सेक्टर्स एसोसिएशन के संयोजक कदम सिंह अहलावत ने कहा कि सेक्टर एक व सेक्टर 14 की पुलिस चौकी को दोबारा चालू किया जाए। क्योंकि सेक्टरों में काफी खुला एरिया है, जहां पर झपटमारी की पहले वारदात होती रही हैं। एसपी ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। वहीं, एक व्यक्ति ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे के नशे के आदी होने लगे हैं। खासकर पुराने शहर व उसके पार्कों के अंदर भी नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। एसपी ने कहा कि आम लोग सहयोग करें, तत्काल पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन निझावन, स्वर्णकार संघ से जगदीश वर्मा, सन्तलाल, संजय वर्मा, बड़ा बाजार एसोसिशन से ललित मग्गू, किला रोड एसोसिएशन से सुनील, श्याम मनौचा, राजेन्द्रा, पाड़ा मौहल्ला से विरेन्द्र, गौ सेवा क्लब पहरावर से नरेश शर्मा, वासुदेव शर्मा, आशुतोष कोशिक, आरडब्ल्यू से राजेन्द्र मलिक, आरएस छिल्लर, संतलाल व पवन मनौचा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed