फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teenager admitted in ICU molested, employee arrested

आईसीयू में दाखिल किशोरी से छेड़छाड़, कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager admitted in ICU molested, employee arrested
निजी अस्पताल में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। अमर उजाला
शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारी दादरी निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बेटी को बुखार के चलते निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। मंगलवार की रात को करीब नौ बजे वह बेटी को दवा देने पहुंची। दवा देकर वापस चली गई, क्योंकि आईसीयू में 5 मिनट से ज्यादा किसी को रुकने नहीं दिया जाता। बेटी ने बताया है कि रात को अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर किशोरी ने युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद युवक माफी मांगने लगा। तड़के चार बजे किशोरी ने दूसरे मरीज के साथ आए व्यक्ति का मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल में पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से बात की। सवाल उठाया कि महिला मरीज की देखभाल के लिए पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी क्यों लगाई। मामले में लिखित शिकायत महिला थाने में दी गई। महिला थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed