फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teams of Neki Ram Sharma College became champions in Karate.

Rohtak News: कराटे में नेकी राम शर्मा कॉलेज की टीमें बनी चैंपियन

Thu, 18 Jan 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teams of Neki Ram Sharma College became champions in Karate.
रोहतक। इंटर काॅलेज कराटे प्रतियोगिता के महिला वर्ग में यूटीडी और पुरुष वर्ग में नेकी राम शर्मा कॉलेज रोहतक की टीमें चैंपियन बनी है। एमडीयू में खेल विभाग की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता के महिला वर्ग में यूटीडी एमडीयू रोहतक प्रथम, टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत द्वितीय व गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, पुरुष वर्ग में पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज रोहतक प्रथम, सत जिंदा कल्याण कॉलेज कलानौर द्वितीय, डीएवी सीसी फरीदाबाद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग और एमडीयू के ताइक्वांडो कोच अशोक कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। एमडीयू की महिला हैंडबॉल टीम नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सीबीएलयू भिवानी के लिए रवाना हो गई है। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि टीम के साथ कोच राजेश जाखड़ और मैनेजर डॉ. मनीषा हुड्डा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed