फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers, non teachers came out in protest against giving loan instead of grant to the university

विश्वविद्यालय को अनुदान की जगह लोन देने के विरोध में उतरे शिक्षक, गैर शिक्षक

Thu, 12 May 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers, non teachers came out in protest against giving loan instead of grant to the university
एमडीयू के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक संघ के पदाधिकारी विश्वविद्यालय को अनुदान की जगह लोन दिए जाने के व - फोटो : RohtakCity
एमडीयू समेत प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अनुदान के बजाय लोन देने की व्यवस्था का खुलकर विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को एमडीयू के शिक्षकों व गैर शिक्षकों ने विवि के प्रशासनिक भवन के बाहर गेट मीटिंग कर इस व्यवस्था का विरोध किया। शाम को कुल सचिव प्रो. गुलशन तनेजा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यही नहीं, सुबह नौ से 11 बजे तक काम बंद रखकर कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जताई। यहां 12 मई को कुरुक्षेत्र में सभी विश्वविद्यालयों के गैर शिक्षक संघों की होने वाली बैठक में शामिल होने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार सुबह प्रशासनिक भवन के सामने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां सरकार के वित्त विभाग की ओर से 29 अप्रैल को जारी पत्र के विरोध में नारेबाजी कर रोष प्रकट किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने विवि को अनुदान देना बंद कर लोन देने की व्यवस्था बनाई है। यह गलत है। इससे विवि की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाएगी। यही नहीं, उच्च शिक्षा का व्यवसायीकरण होगा। इसका असर समाज पर पड़ेगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे विवि में शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। इसलिए लोन का फैसला वापस लेकर विवि को अनुदान दिया जाए। यहां शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच ने भी सरकार से विवि को बचाने व उनकी स्वायत्तता बनाए रखने की अपील की। विरोध प्रदर्शन के साथ कर्मचारियों ने बुधवार को सुबह नौ से 11 बजे तक कम बंद रखकर नाराजगी जताई। इसके बाद विश्वविद्यालय के शिक्षक व गैर-शिक्षक संघ ने वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में अनुदान को लोन का रूप दिये जाने के विरोध में कुल सचिव प्रो. गुलशन तनेजा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ. महेश, डॉ. हरकेश, गैर-शिक्षक संघ प्रधान कुलवंत मलिक, महासचिव सुरेश कौशिक व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed