फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teacher suspended for singing Ragini in Kisan agitation

किसान आंदोलन में रागिनी गाने पर शिक्षक निलंबित

Fri, 12 Feb 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for singing Ragini in Kisan agitation
रोहतक। किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. अजय बल्हारा के बाद अब एक जेबीटी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सरकरी चिट्ठी में जेबीटी शिक्षक राजेश दलाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी लाखनमाजरा ने कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

सरकारी चिट्ठी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के जेबीटी शिक्षक राजेश दलाल को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। लाखनमाजरा खंड के शिक्षक का मुख्यालय निलंबन के दौरान बीईओ कार्यालय कलानौर रहेगा। साथ ही शिक्षक को अपना मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक सुनील नेहरा ने इस फैसले की निंदा करते हुए इसे स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करार दिया है। एसोसिएशन ने दोनों निलंबित शिक्षकों को तुरंत बहाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed