फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   teacher hit ninth standard student on head with stick In Rohtak, blood kept flowing but no treatment given

Rohtak: नौंवी के छात्र के सिर में शिक्षिका ने मारे डंडे; बेहोश होकर गिरा; बहता रहा खून पर नहीं करवाया इलाज

Tue, 27 Aug 2024 12:54 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

पिता ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह स्कूल पहुंचने के बाद उनके बेटे के साथ स्कूल की अध्यापिका ज्योति ने उसके सिर पर डंडे ही डंडे बजाए और इससे उनके बेटे के सिर से खून बहता रहा। मगर न तो शिक्षिका ने और न ही स्कूल प्रशासन ने उनको सूचना दी और न ही उसे अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन
teacher hit ninth standard student on head with stick In Rohtak, blood kept flowing but no treatment given
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के एक स्कूल में अध्यापिका और निदेशक के खिलाफ अभिभावक ने छात्र के सिर पर डंडे मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। छात्र कक्षा नौ में पढ़ता है और इससे पहले भी एक बार छात्र के साथ मारपीट की जा चुकी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उधर, छात्र का पीजीआई से चार दिन तक इलाज चला और अब घर पहुंच गया है।

विज्ञापन


खरावड़ निवासी पीड़ित पिता ने थाना अर्बन एस्टेट में दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बच्चे स्वामी नितानंद पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। उनका बड़ा बेटा कक्षा नौ का छात्र है। 23 अगस्त को सुबह स्कूल पहुंचने के बाद उनके बेटे के साथ स्कूल की अध्यापिका ज्योति ने उसके सिर पर डंडे ही डंडे बजाए और इससे उनके बेटे के सिर से खून बहता रहा। मगर न तो शिक्षिका ने और न ही स्कूल प्रशासन ने उनको सूचना दी और न ही उसे अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


जब खून बहने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया तो एक निजी डॉक्टर से इलाज कराने का प्रयास किया, लेकिन डाक्टर ने बच्चे के हालत गंभीर देखकर हाथ खडे़ कर दिए। जिसके बाद उसे सूचना दी। फिर बेटे को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया और तीन-चार दिन इलाज के बाद ही उसे छुटटी दी जा सकी। उधर, स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका की इस हरकत को छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी काट दी है और इसमें स्कूल निदेशक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि कहीं शिकायत की तो उल्टा उसी को झूठे केस में फंसवा देंगे। र्डिन एस्टेट पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed