{"_id":"6adce6f6671a8d6823058a95","slug":"teacher-arrives-at-government-school-under-the-influence-of-alcohol-dismisses-classes-early-rohtak-news-c-199-1-jnd1012-162664-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नशे में सरकारी स्कूल में पहुंचा शिक्षक, समय से पहले से कर दी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नशे में सरकारी स्कूल में पहुंचा शिक्षक, समय से पहले से कर दी छुट्टी
विज्ञापन
24 सफीदों 5 स्कूटी के पास नशे की हालत में पड़ा हुआ शिक्षक राजेश कुमार। स्रोत सरपंच
सफीदों। सफीदों के गांव खरखड़ा में शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक सरकारी शिक्षक पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले का वीडियो भी बनाया है। गांव के सरपंच ने इसकी शिकायत एसडीएम के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की है। शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
गांव खरखड़ा के सरपंच निरवेल सिंह ने बताया कि सफीदों निवासी शिक्षक राजेश कुमार शनिवार सुबह गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में नशे की हालत में धुत होकर पहुंचा। सुबह करीब 11:30 बजे ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। शिक्षक राजेश कुमार पांचवीं कक्षा को पढ़ाता है।
सरपंच के अनुसार शिक्षक इससे पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आ चुका है। उन्होंने बताया कि राजेश कुमार ने पहले भी शराब के नशे में बाइक से टक्कर मारकर एक बच्चे सोनू की टांग तोड़ दी थी। उस समय शिक्षक के परिजनों के आने के बाद समझौता कर लिया गया था। उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं और उसे तीन बार नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
स्कूटी से बार-बार गिरता दिखा शिक्षक
ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिक्षक राजेश कुमार स्कूटी से बार-बार नीचे गिर रहा है। उसने इतनी शराब पी रखी है कि वह खुद को भी संभाल नहीं पा रहा है। ग्रामीणों के वीडियो बनाने के बाद वह गेट खोलकर स्कूटी लेकर जाता नजर आ रहा है।
एसडीएम और शिक्षा विभाग को शिकायत
सरपंच निरवेल सिंह ने बताया कि उन्होंने शिक्षक राजेश कुमार की शिकायत सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बीईओ बोले, जल्द होगी कार्रवाई
सरपंच ने शिक्षक का वीडियो बीईओ सुरेश मलिक को भेजा है। बीईओ ने बताया कि वह इस पूरे मामले में विद्यार्थियों और अन्य शिक्षकों से बातचीत करेंगे। वीडियो में शिक्षक राजेश कुमार नशे की हालत में साफ दिख रहा है। जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।