फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Target to make the district 80 percent proficient: Rupanshi Hooda

जिले को 80 प्रतिशत निपुण बनाने का लक्ष्य : रूपांशी हुड्डा

Fri, 30 Aug 2024 03:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Target to make the district 80 percent proficient: Rupanshi Hooda
29सीटीके05- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ​भिवानी रोड पर समीक्षा बैठक में उप​स्थित ​क्लस्टर ह
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड में सभी क्लस्टर हेड्स की निपुण संबंधित कार्यशाला और मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत ने की। जिला कोऑर्डिनेटर रूपांशी हुड्डा ने सभी सीआरसी को निपुण हरियाणा मेंटर एप डाउनलोड करवाकर उन्हें मेंटरिंग के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में जिला परियोजना समन्वयक, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन समन्वयक अधिकारी, राज्य से प्रतिनिधि अनिरूद्ध, जिला संपर्क कोऑर्डिनेटर और जिले के सभी सीआरसी मौजूद रहे। जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया इस वर्ष में जिले के सभी छात्रों को 80 प्रतिशत निपुण बनाने का लक्ष्य विभाग के द्वारा निर्धारित किया गया है। गत वर्ष का सर्वे स्कूलों में लगभग संपन्न हो गया है, इसमें 60 प्रतिशत का लक्ष्य था। इस सर्वे का परिणाम सितंबर के अंत तक विभाग सभी के साथ साझा कर देगा। वर्तमान सेशन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए क्लस्टर मुखिया एक अहम कड़ी है और सभी कलस्टर मुखिया को महीने में चार प्राथमिक विद्यालयों की मॉनिटरिंग करनी है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सीआरसी को मॉनिटरिंग को मन लगाकर व ऊर्जा से करने के लिए प्रेरणा दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा सभी सीआरसी को एबीआरसी से सम्भावित मेंटरिंग प्रोग्राम महीने के शुरू में दिया जाए और यूनिक स्कूलों को विजिट कराया जाए। सभी सीआरसी को इंस्पायर मानक अवार्ड में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने और सभी विद्यालयों में हरबंस पजल को लागू करवाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed