फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Take care of cleanliness while cooking

Rohtak News: खाना पकाने में साफ-सफाई का रखें ध्यान

Sat, 15 Jun 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Take care of cleanliness while cooking
झज्जर। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला कारागार और महिला पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी। थाना प्रबंधक को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जेल की बैरकों और कानूनी सहायता क्लीनिक और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों को खाना पकाने में साफ-सफाई का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि जेल में फिलहाल कोई महिला बंदी व कैदी नहीं है। जेल में निर्माण कार्य होने की वजह से महिला बंदियों व कैदियों को रोहतक जिला जेल में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने जेल अधिकारियों से कहा कि उनके पुनः स्थानांतरित होने पर जेल में विशेषकर महिला बैरकों की साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, भोजनालय की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उपाध्यक्ष ने महिला थाने का निरीक्षण किया। थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला शिकायतकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनके मामलों को हल कराया। एक मामले में सुनवाई करते हुए उन्होंने पति-पत्नी को निर्देश दिए कि वह अपने दो बच्चों में से एक-एक बच्चे का पालन-पोषण करें। दोनों के बीच विवाद चल रहा है व पुलिस द्वारा मध्यस्थता की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। प्रदेश के प्रत्येक जिला में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की जाती है। हर मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने का प्रयास किया जाता है। जेल के निरीक्षण के दौरान जेल सुपरिटेंडेंट सेवा सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल अमित कुमार व जंगशेर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed