फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   suspense on phd student death

साथी के कमरे से मिला पीएचडी छात्रा का शव

Wed, 30 Oct 2013 11:22 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
suspense on phd student death
दयानंद मठ के पास संस्कृत से पीएचडी कर रही एक छात्रा का शव संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में उसके सहपाठी के कमरे में मिला। कमरे में लगे हुक में उसकी चुन्नी भी लटक रही थी।

आशंका जताई जा रही है कि रेवाड़ी निवासी छात्रा सुषमा यादव की गला दबाकर हत्या की गई है। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि छात्रा अपने साथी से मिलने यहां अकसर आती थी। घटना के बाद से ही उसका साथी मुजफ्फरनगर निवासी युवक पीयूष फरार है। पीयूष भी उसके साथ ही एमडीयू से संस्कृत में पीएचडी कर रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक एफएसएल की टीम मौके पर ही जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में छात्रा की शादी हुई थी।  


पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को छात्रों ने दयानंद मठ के पास एक कमरे में एमडीयू से संस्कृत में पीएचडी कर रही रेवाड़ी निवासी सुषमा यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा। छात्रा का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर वहां हड़कंप मच गया और आसपास कमराें में रह रहे छात्र व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अन्य छात्रों ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी पीयूष इस कमरे में रहता है और छात्रा उससे मिलने आती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि छात्रा की हत्या की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed