फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Survey will be conducted in 12 villages to check drinking water connections

Rohtak News: पेयजल कनेक्शन जांचने के लिए 12 गांवों में होगा सर्वे

Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Survey will be conducted in 12 villages to check drinking water connections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के गांव में पेयजल और कनेक्शनों की स्थिति जांचने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सर्वे कराया जाएगा। प्रथम चरण में विभाग ने सर्वे के लिए 12 गांवों का चयन किया है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से प्रथम चरण में बुड़ाना, बुड़ानी, गोकुलपुर, पाड़नी, खटावली, दडौली, मोहम्मदपुर, डोहकी, रसूली, जैतडावास, आकेड़ा एवं पाड़ला गांव में सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सर्वे के तहत ग्रामीणों को घर-घर जाकर यह जानकारी दी जाएगी और प्रक्रिया संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। एक माह में सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और समय पर पेयजल सप्लाई मिले, इसके लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से हर वर्ष अलग-अलग योजनाओं के तहत सर्वे करवाए जाते हैं।
इस बार भी विभाग की तरफ से प्रथम चरण में 12 गांव में सर्वे करवाया जाएगा। इस सर्वे के लिए मेरा युवा भारत पोर्टल से जुड़े युवाओं की टीम का गठन किया गया है।
युवा स्वयंसेवक गांव में जाकर पेयजल की स्थिति, पानी आने का समय, पानी का कनक्शन वैध या अवैध, लेकिन घर तक कनेक्शन होने के बावजूद पानी न आना या कम प्रेशर में सप्लाई आना या गंदा पानी की समस्या आती है, तो इस सर्वे रिपोर्ट भेजे जाने के बाद विभाग को शिकायत के समाधान में मदद मिलेगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने बताया कि विभाग की तरफ से यह पायलट प्रोजेक्ट तौर पर चलाया जा रहा है। इसके परिणाम सकारात्मक आते हैं तो आगे अधिक गांवों में भी यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस मौके पर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत रेवाड़ी, सुमित यादव, खंड समन्वयक मनोज कुमार, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अजय कुमार, कार्यालय सहायक विनय राव, मेरा युवा भारत युवा स्वयंसेवक सचिन लांबा, वीरपाल तंवर, सुजाता, सोनिया, निशा, तमन्ना, राहुल सहित विभिन्न स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed