फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suitcases are also arriving with slip-expenses: Kuldeep Vats

पर्ची-खर्ची के साथ पहुंच रहे सूटकेस भी : कुलदीप वत्स

Sat, 01 Jan 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Suitcases are also arriving with slip-expenses: Kuldeep Vats
रोहतक। भाजपा-जजपा की सरकार घोटालों की सरकार है। ये सरकार ईमानदारी का ढोल पीट रही है, जबकि हकीकत एकदम इतर है। अगर सरकार ईमानदार है तो सिटिंग जज या सीबीआई से जांच कराने से क्यों डर रही है? ये बात शुक्रवार को बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि एचसीएस भर्ती घोटाले में अकेले नागर शामिल नहीं, इसके पीछे और भी लोग हैं। अगर नागर अकेले शामिल हैं, तो सरकार सिटिंग जज से जांच करवाने से क्यों डर रही है? बिना पर्ची व बिना खर्ची की बात करने वाली सरकार में तो पर्ची-खर्ची के साथ सूटकेस भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस ने वाकआउट तब किया जब उनकी कोई बात सुनी नहीं जा रही थी। कांग्रेस ने विधानसभा में कृषि कानून, भ्रष्टाचार, एचसीएस घोटाला, पेपर लीक मामला व यूरिया घोटाला जैसे मुद्दे को उठाया, तो विधानसभा अध्यक्ष माइक बंद कर देते हैं। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, ऐसे में कांग्रेस वाकआउट नहीं करे तो क्या करे। प्रदेश में अफसरशाही चरम पर है, जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है। सरकार ने शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 कर दी, क्योंकि रिवेन्यू मिलता है। सरकार ऐसा करके युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रही है। विधानसभा में भी नशे को लेकर कई बार मुद्दा उठाया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। वह नशे के खिलाफ काम करते हैं तो उन्हें कई बार धमकियां भी मिली है।
विज्ञापन

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर विधायक ने कहा कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष व विधायक अलग-अलग काम करते हैं। भाईचारे को जोड़ने के लिए काम करते हैं, लेकिन भाजपा-जजपा केवल तोड़ने का काम कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा संगठन को मजबूत कर रही हैं, वहीं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अलग से कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हैं। दोनों अपने-अपने तरीके से संगठन को मजबूत कर रहे हैं इसलिए कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, बल्कि एकजुट है। इस मौके पर वरिष्ठ युवा नेता हेमंत बख्शी, पंकज सचदेवा, मोनू शर्मा, राजीव अत्री, अन्नत अत्री, रविश ग्रेवाल, अश्वनी वशिष्ठ, नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष सौरभ बत्तरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed