{"_id":"66048355614294bd49096a96","slug":"sudhir-pavadia-won-four-medals-in-16th-para-fencing-rohtak-news-c-17-roh1020-390127-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 16वीं पैरा फेंसिंग में सुधीर पावडिया ने जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 16वीं पैरा फेंसिंग में सुधीर पावडिया ने जीते चार पदक
Thu, 28 Mar 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। 16वीं पैरा फेंसिंग में सुधीर पावडिया ने चार पदक हासिल कर शहर का ही नहीं प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 20 से 24 मार्च को हुई प्रतियोगिता में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
2018 में एक ट्रेन एक्सीडेंट में सुधीर का पैर कट गया था, लेकिन फिर भी उसने हार न मानते हुए पैरा गेम्स में खेलना शुरू किया। सुधीर की मुलाकात राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में कोच सुनील फोगाट से हुई उन्होंने ही खेल में आगे का रास्ता बताया। सुधीर सुनील फोगाट को आदर्श मानते हैं। पहले सुधीर डिस्कस थ्रो करते थे, लेकिन कंधे में इंजरी होने के कारण उसको अपना गेम चेंज करना पड़ा। तभी सुधीर ने कोच तरुण के पास फेंसिंग खेलना शुरू किया और तरुण जोकि अपनी फेंसिंग की निजी अकादमी भी चलाते हैं। कड़ी मेहनत की, जिसकी बदौलत सुधीर ने चार पदक लिए। इसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।