फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Successful students of NEET and IIT were felicitated

Rohtak News: नीट और आईआईटी में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 23 Jun 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 23 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Successful students of NEET and IIT were felicitated
फोटो : 14गांव कुंडल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते जिला राजपूत सभा के पदा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला राजपूत सभा की ओर से गांव कुंडल में रविवार को शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक में नीट और आईआईटी में सफल समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान महेंद्र सिंह और संचालन राजेश चौहान मायन ने किया। इस दौरान निकिता पुत्री पुष्पेंद्र सिंह, शिवानी पुत्री प्रदीप चौहान, तनु शेखावत पुत्री संजय सिंह के नीट में सफलता पाने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, कुंडल के 2 छात्रों अंकित चौहान पुत्र अजीत सिंह और मुकुल पुत्र पुष्पेंद्र सिंह का आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडवोकेट अनिल अत्री ने नीट में सफल तीनों विद्यार्थियों को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडवोकेट नरेश चौहान राजगढ़ ने बच्चों को आगे बढ़ने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि ये होनहार बच्चे राजपूत समाज ही नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्रोत साबित होंगे।
प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि समाज के लोगों को लड़के और लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव कुंडल में जिस तरह 5 लड़कियों ने नीट और 2 लड़कों ने आईआईटी में सफलता पाई है, वह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर सभा के प्रधान महेंद्र सिंह, नहार सिंह, राजेश चौहान मायन, राजेंद्र सिंह बलवाड़ी, मान सिंह एडवोकेट, एडवोकेट अनिल अत्री, एडवोकेट नरेश चौहान राजगढ़, रोशन सिंह डवाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed