फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suan stabbed two brothers in Gandhi camp, case registered against five

Rohtak News: गांधी कैंप में दो भाइयों को घोंपा सुआं, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 13 Oct 2024 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Suan stabbed two brothers in Gandhi camp, case registered against five
रोहतक। शहर के गांधी कैंप क्षेत्र में रामलीला के दौरान 11 अक्तूबर की रात को बर्फ तोड़ने वाला सुआं घोंपकर पाड़ा मोहल्ला के युवक को घायल कर दिया। घायल के बयान पर पीजीआईएमएस थाने में कांग्रेस नेता के बेटे टिंचू सचदेवा सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पाड़ा मोहल्ला निवासी ध्रुव सांगवान ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात को गांधी कैंप के रामलीला ग्राउंड में वह अपने भाई सोनू के साथ रामलीला देखने गया था। लाइन में खड़ा होने को लेकर रोहित के साथ कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करवा दिया। तड़के 3:30 मिनट पर जब दोनों भाई घर जाने लगे तो रामलीला ग्राउंड के सामने रोहित, टिंचू सहित तीन अन्य लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को लात-घूसों से पीटा। टिंचू के हाथ में बर्फ तोड़ने वाला सुआं था, जिससे पेट व सीने पर वार किए। रोहित ने दोनों को पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी धमकी देकर चले गए। ध्रुव और सोनू को पीजीआई में दाखिल कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायल बोला, हमारा समझौता हो गया, थाना प्रभारी का इन्कार
ध्रुव सांगवान का कहना है कि उनकी शिकायत पर पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज हो गया था, लेकिन अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस को बता दिया गया है। दूसरी तरफ पीजीआईएमएस थाने के प्रभारी रोशनलाल का कहना है कि पुलिस को समझौते से कोई मतलब नहीं है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। डॉक्टर से राय मांगी गई है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed