फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students took to the streets with female sanitation workers and submitted a memorandum of demands.

Rohtak News: महिला सफाई कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरे विद्यार्थी, सौंपा मांगपत्र

Fri, 16 Jan 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Students took to the streets with female sanitation workers and submitted a memorandum of demands.
45...अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एमडीयू के सफाई कर्मचारी एवं विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में महिला सफाई कर्मचारियों से 25 अक्तूबर को हुई अभद्रता मामले में वीरवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रोष स्वरूप पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने डीपार्क के पास जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। विवि की महिला सफाई कर्मचारियों का मामला लेकर विद्यार्थी व सफाई कर्मचारी एमडीयू में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

यहां से उपायुक्त कार्यालय के लिए पैदल मार्च करते हुए सड़क पर उतरे। रास्ते में डीपार्क पर पुलिस ने इन्हें रोक लिया। यहीं जिला राजस्व अधिकारी पहुंचे और उनकी बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा। इसमें विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय ने जानबूझकर पुलिस प्रशासन को गलत रिपोर्ट पेश की। अब पुलिस प्रशासन क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दोषियों को निर्दोष साबित करने में लगी है।
यह मामला शुरू से ही दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में एमडीयू के एस्टेट अधिकारी ने गलत रिपोर्ट जारी की। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी तुरंत प्रभाव से होनी चाहिए।

इस मौके पर शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा, एसएफआई से अमित पूनिया, एकलव्य छात्र संगठन के अध्यक्ष दीपक बोहर, रवि नागर, अमित, अजय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed