{"_id":"6a89bac2ffe9b4c545079686","slug":"students-protest-at-mdu-called-off-administration-accepts-three-demands-rohtak-news-c-17-ali1038-908432-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में छात्रों का धरना स्थगित, प्रशासन ने मानीं तीन मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में छात्रों का धरना स्थगित, प्रशासन ने मानीं तीन मांगें
Sat, 22 Aug 2026 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
41-एमडीयू में धरना स्थल पर छात्रों से बात करने पहुंचे कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल व अन्य। स्रोत: स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में छात्रों का 12 दिनों से जारी धरना 15 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संगठन मेसो की तीनों प्रमुख मांगें मान ली हैं। यह निर्णय प्रशासन और मेसो पदाधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद लिया गया।
21 अगस्त की देर रात कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डॉ. रणदीप राणा, डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. राजेश पुनिया धरना स्थल पर पहुंचें। उन्होंने मेसो पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की। वार्ता के दौरान प्रशासन ने मेसो की तीनों मुख्य मांगों को लागू करने पर सहमति जताई।
प्रशासन ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए इन मांगों को लागू करने के लिए 15 सितंबर तक का समय मांगा है। नियुक्तियों को सांविधानिक नियमों के अनुरूप करने की मांग पर सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया गया। मेसो अध्यक्ष जोगिंदर चौधरी और महासचिव नकुल ने कहा कि यदि 15 सितंबर तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं हुआ तो धरना दोबारा शुरू होगा।
विज्ञापन
छात्रों को शुल्क वापसी का आश्वासन
जिन बीपीएल और अंत्योदय छात्रों ने पहले ही छात्रावास शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय मिलेगा। पात्र छात्रों को मिलने वाली शुल्क छूट की राशि नियमानुसार वापस की जाएगी। कुलसचिव संदीप बंसल ने बातचीत में पुष्टि की कि संगठन की तीनों मुख्य मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा।