फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students of classes 10th and 12th took their exams under CCTV surveillance.

Rohtak News: 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में दी परीक्षा

Sat, 21 Feb 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Students of classes 10th and 12th took their exams under CCTV surveillance.
फोटो : सोनीपत के एक परीक्षा केंद्र से पेपर देने के बाद बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं का चौथा दिन रहा। जिले में बनाए गए 33 केंद्रों पर कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं के एक ही समय में पेपर को लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लगी रही। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों ने कड़ी मॉनिटिरिंग व सीसीटीवी की निगरानी में पेपर दिया। पेपर देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से चल रही बोर्ड की परीक्षाओं के चौथे दिन कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टी मीडिया, फिजिकल एक्टिविटी, डेटा साइंस विषय का पेपर दिया। वहीं कक्षा 12वीं की फिजिक्स विषय की परीक्षा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र उनकी तैयारी के अनुरूप काफी आसान था जिसे उन्होंने निर्धारित समयावधि में ही पूरा किया। सिलेबस पर आधारित प्रश्न पत्र को हल करने में उन्हें काफी आसानी हुई। धीरे-धीरे उनके मन से परीक्षाओं का डर खत्म हो रहा है।

आज इंग्लिश, ऑटोमोटिव व फैशन स्टडी विषय पर परीक्षा
सीबीएसई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार शनिवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज व लिटरेचर विषय की परीक्षा होगी। वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थी ऑटोमोटिव व फैशन स्टडी विषय की परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा की अवधि 3 घंटे ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed