{"_id":"6986551ad92923f67901a05c","slug":"students-learned-about-career-opportunities-in-visual-arts-rohtak-news-c-17-roh1020-806431-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों ने जानी विजुअल आर्ट में कॅरिअर की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों ने जानी विजुअल आर्ट में कॅरिअर की संभावनाएं
Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
21-सुपवा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाण में करियर डिवलेपमेंट पर कार्यशाला में
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाण में कॅरिअर डेवलेपमेंट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुपवा के फैशन लाइफ स्टाइल डिजाइन के एचओडी सतीश रंगा व असिस्टेंट प्रोफेसर प्रकाश दास खांडे ने छात्रों को विजुअल आर्ट में कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद वे विजुअल आर्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें ग्रेजुएशन कोर्स के अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन भी की जा सकती है। इसके बाद पीएचडी का भी विकल्प है।
एचओडी ने कहा कि विजुअल आर्ट्स में पढ़ाई करके छात्र अपने भविष्य को सुखद बनाते हुए न सिर्फ परिवार के लिए आजीविका कमा सकते हैं बल्कि इस क्षेत्र में बड़ा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। चित्रकला, ललित कला, क्राफ्ट, चलचित्र और शिल्प कला आदि विजुअल आर्ट्स के उदाहरण हैं।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर ने कहा कि विजुअल आर्ट्स के उत्पादों का बड़ा बाजार है। पिछले कुछ वर्षों से यह लगातार बढ़ रहा है। रोहतक व आसपास के छात्रों के लिए गर्व की बात है कि उनके घर के पास विजुअल आर्ट की सरकारी यूनिवर्सिटी है। यहां 12वीं के बाद दाखिला लेकर वे अपना भविष्य संवार सकते हैं।