फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student assesment prepare pre exam

प्री-सेट एग्जाम से तय होगी विद्यार्थी की असेसमेंट

Tue, 28 Jul 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
student assesment prepare pre exam
रोहतक। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था की ओर जिला शिक्षा विभाग ने बड़ा व सकारात्मक कदम उठाया है। अब से जिले में तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के ग्रीष्मावकाश गृह कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए पहली बार प्री-सेट एग्जाम लिया जाएगा। मंगलवार को हिंदी व अंग्रेजी विषय की परीक्षा से इसका शुभारंभ होने जा रहा है। कोरोना काल में बेहतर पठन-पाठन की ओर यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

अब तक पढ़ाए सिलेबस से लिए सवाल
स्कूलों में अब तक पढ़ाए गए सिलेबस को प्री-सेट एग्जाम में शामिल किया गया है। ग्रीष्मावकाश के लिए दिए गए काम व इससे पूर्व ऑनलाइन पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से सवाल लिए गए हैं। ये सवाल क्विज की तर्ज पर लिए गए हैं। इसमें हर प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। विद्यार्थी को सही विकल्प चुनना है। प्रश्नावली पूरी होते ही विद्यार्थी का प्राप्तांक तुरंत स्क्रीन पर नजर आएगा। मोबाइल या कंप्यूटर नहीं रखने वाले विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। अभिभावकों को स्कूल बुलाकर, एनसीसी, एनएसएस विद्यार्थियों व एमडीए वर्कर की मदद से उन्हें परीक्षा दिलाई जाएगी। यही नहीं जरूरत पड़ने पर उन्हें हार्ड कॉपी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक ऑनलाइन होगी परीक्षा
शिक्षा विभाग ने अपने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्री-सेट एग्जाम के लिए सुबह आठ से शाम नौ बजे तक का समय रखा है। इस ऑनलाइन परीक्षा में विद्यार्थी दिनभर में किसी भी समय शामिल हो सकता है। वह अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या टैब का प्रयोग कर सकता है। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 20 प्रश्न व 9वीं से 12वीं तक के लिए 25 सवाल दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। परीक्षा का परिणाम सक्षम रजिस्टर व शिक्षक डायरी में दर्ज किया जाएगा। इसका साल के अंत में परीक्षा नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थी के आंकलन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे वार्षिक परिणाम तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित, विज्ञान, ईवीएस की परीक्षाएं कल
शिक्षा विभाग के शेड्यूल के तहत मंगलवार को हिंदी व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। बुधवार को गणित, पर्यावरण विज्ञान, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, इतिहास, भूगोल, अकाउंटेंस, बिजनेस स्टडीज की परीक्षा होगी। वीरवार को एसएसटी, गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
अवकाश में बनाया गया प्री-सेट एग्जाम प्लान
ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों के मूल्यांकन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों ने प्री-सेट एग्जाम का प्लान बनाया। डीईओ डॉ. विजय लक्ष्मी की देखरेख में सभी अधिकारियों ने मिलकर क्विज के रूप में परीक्षा लेने का डिजाइन तैयार किया। इसके तहत 28 से 30 जुलाई तक परीक्षा होनी है।
जिला स्तर पर प्री-सेट एग्जाम का डिजाइन तैयार किया गया है। इसके तहत कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मंगलवार को हिंदी व अंग्रेजी विषय की परीक्षा से इसकी शुरुआत है।

कृष्णा फौगाट, डिप्टी डीईओ।
प्री-सेट एग्जाम कांसेप्ट विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए बनाया गया है। यह जिले की टीम का अपना फैसला है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था देने के लिए यह सकारात्मक कदम उठाया गया है।
डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed