{"_id":"682f8d7404f27ece720beac6","slug":"strong-storm-causes-power-failure-for-12-hours-25-transformers-damaged-rohtak-news-c-17-roh1020-658253-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तेज आंधी से 12 घंटे तक बिजली गुल, 25 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तेज आंधी से 12 घंटे तक बिजली गुल, 25 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त
Fri, 23 May 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 23 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। तेज आंधी से बुधवार को बिजली निगम और वन विभाग को काफी नुकसान हुआ है। आंधी के कारण 256 से अधिक बिजली के खंभे व करीब 25 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इन्हें वीरवार दोपहर तक दुरुस्त कराया गया। सड़कों पर टूटकर गिरे पेड़ों को भी दोपहर तक हटाया गया। इस कारण आधे से ज्यादा फीडरों की 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। वहीं, वन विभाग के रेंज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि तेज आंधी के चलते अलग-अलग स्थानों पर 360 पेड़ टूटे हैं। मुख्य मार्ग पर आने वाले पेड़ों को करीब तीन घंटे तक वन विभाग की टीम ने हटवा दिया।
अधिकारियों ने बताया कि तेज आंधी से सोनीपत मार्ग, लाढ़ौत मार्ग व बेरी रोड के इलाकों में अधिक नुकसान हुआ है। इन मार्गों पर टूटे पड़े पेड़ों को तीन घंटे तक हटाया गया। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि जिले की 132 केवी मुख्य लाइन से 33 केवी की आपूर्ति विफल हो गई। इससे गांव और शहर में करीब 200 स्थानों की बिजली बाधित रही।