फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strong and modern science laboratories to be built in two PM Shri schools

Rohtak News: दो पीएमश्री विद्यालयों में बनेंगी सुदृढ़ और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं

Sat, 14 Feb 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Strong and modern science laboratories to be built in two PM Shri schools
10 रोहतक के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए
रोहतक। जिले में विद्यार्थियों में प्रायोगिक ज्ञान बढ़ाने के लिए दो पीएमश्री विद्यालयों में सुदृढ़ और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं बनेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में तीन-तीन प्रयोगशालाओं के भवन बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। महम के विद्यालय में एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालयों को अंग्रेजी मीडियम बनाने के साथ ही आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रयोगशालाएं बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2023 में पीएमश्री में अपग्रेड होने के बाद राजकीय कन्या विद्यालय महम व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं नहीं बन सकी थीं।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसके बाद विभाग की ओर से दोनों विद्यालयों में केमिस्ट्री, फिजिक्स व बायोलॉजी की प्रयोगशाला भवन बनाने की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि महम में शिक्षा विभाग की ओर से तीनों प्रयोगशालाओं के नए भवन को लेकर निर्माण कार्य एजेंसी ने शुरू कर दिया है जबकि सांपला के पीएमश्री विद्यालय में प्रयोगशाला की प्रक्रिया मुख्यालय में टेंडर में है।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय से एजेंसी को एक साथ कई पीएमश्री विद्यालयों में प्रयोगशालाओं को बनाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये तय किए गए हैं।
-------
गांधी कैंप पीएमश्री विद्यालय का भी भेजा है प्रस्ताव
जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि गांधी कैंप पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की पुरानी सरंचना है और जर्जर भी है। इस विद्यालय में भी केमिस्ट्री, फिजिक्स व बायोलॉजी की प्रयोगशाला के नए भवन तैयार किए जाएंगे। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन रोहतक, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली व पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में भी अलग-अलग विज्ञान प्रयोगशालाएं हैं।

-------
वर्जन
मुख्यालय के प्रस्ताव के अनुसार पीएमश्री विद्यालय में प्रयोगशालाएं बनाई जानी हैं। मुख्यालय से महम कन्या विद्यालयों में नए भवन बनाने की मंजूरी के बाद तैयारी शुरू कर दी है। करीब एक साल की समयावधि में कक्ष तैयार किए जाएंगे। - सुमन हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा।

10 रोहतक के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए

10 रोहतक के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed