{"_id":"66c76c88a81c0a277e0401a0","slug":"stringent-laws-should-be-made-for-the-safety-of-women-rohtak-news-c-17-roh1020-488567-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं
Fri, 23 Aug 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
22सीटीके01- महिला सुरक्षा को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करती सीटू कार्यकर्ता। स्रोत: सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ वीरवार को मजदूर संगठन सीटू के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित होकर एसडीएम आशीष कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रर्दशन की अध्यक्षता राजेश, राजपति और राजकुमारी दहिया ने की व मंच संचालन सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली ने किया।
सीटू जिला सचिव विनोद व जनवादी महिला समिति की नेता डॉ. जगमति सांगवान ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी जगह पर सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं हुई हैं। कार्य स्थलों पर यौन उत्पीड़न विरोधी कमेटी का गठन तक नहीं किया गया है। जस्टिस वर्मा आयोग की सिफारिश को सख्ती से लागू ना करने और निर्भया फंड को पूरा खर्च न करना शासन व्यवस्था को महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों से निपटने में कमजोर करने का ही हथकंडा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
इस अवसर पर सीटू रोहतक के वरिष्ठ नेता सतबीर पाकसमा, जिला उप प्रधान रामचंद्र सिवाच,कोषाध्यक्ष धर्मवीर हुड्डा, आशा वर्कर यूनियन की रीना, कविता, अमिता, राजेश, पूनम, भवन निर्माण कामगार यूनियन के रोहतक ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह, मिड डे मील वर्क्स यूनियन के नेता प्रकाशचंद्र, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के कर्मवीर, रंजीत, धर्मदास, श्यामसुंदर मौजूद रहे।