फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strike-demonstration and sloganeering at Executive Engineer's office to the contract workers of Public Health Department

जनस्वास्थ्य विभाग के ठेका कर्मियों को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी

Thu, 16 Jun 2022 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Strike-demonstration and sloganeering at Executive Engineer's office to the contract workers of Public Health Department
वेतन की मांग को लेकर ठेका कर्मचारी जन स्वास्‍थ्य विभाग के कार्यालय के गेट पर धरना देते । अमर उजाल?
वेतन नहीं मिलने से परेशान ठेका कर्मियों ने बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरन 27 जून से हड़ताल का नोटिस देने आए कर्मचारी नेता ने कहा कि महम के भी 150 से ज्यादा कर्मचारियोें को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने एलान किया कि वेतन नहीं मिलता तो वह 27 जून से कामकाज ठप करके बेमियादी हड़ताल करने के साथ पेयजल आपूर्ति को ठप करेंगे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग में की-मैन, पंप ऑपरेटर, बेलदार आदि पद पर काम करने वाले करीब 200 ठेका कर्मियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इन कर्मियों के परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। ठेका कर्मियों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता फूल सिंह के कार्यालय का घेराव करने और वेतन नहीं मिलने पर कामकाज ठप करने का एलान किया। सबसे पहले सुबह 10 बजे ठेकाकर्मी मानसरोव पार्क में एकत्रित हुए। मानसरोवर पार्क से घेराव के निकले तो सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता कार्यालय छोड़कर चले गए। दफ्तर में अधिशासी अभियंता के नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य द्वारा पर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता धर्मराज घनघस ने बताया वह अधिशासी अभियंता को 27 जून से बेमियादी हड़ताल का नोटिस देने के लिए आए हैं। महम के करीब 150 ठेका कर्मियों को भी आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इसलिए समस्या का निदान कराने के लिए सभी एक साथ हड़ताल करेंगे। कर्मचारी नेता सुनील ने कहा कि यदि वेतन नहीं मिला तो न सिर्फ हड़ताल करेंगे, बल्कि कामकाज ठप करते हुए पेयजल आपूर्ति बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता बोले, वेतन न मिलने की जांच होगी तो घोटाला निकलेगा
विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जिले के करीब 500 ठेका कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इस समस्या में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत की बू आ रही है। इस मामले की जांच कराई जाएगी तो निश्चित घोटाला सामने आएगा। उन्होंने उच्च अधिकारियों से वेतन नहीं मिलने के मामले की जांच कराने की मांग की है।

वेतन दिलाने के मामले में अफसरों के बयान में विरोधाभास
ठेका कर्मियों को आठ माह से वेतन नहीं मिलने के मामले में अधिशासी अभियंता फूल सिंह का कहना है कि सभी कर्मियों को जल्द ही तीन माह का वेतन दिलवा दिया जाएगा। इसकी डिमांड मुख्यालय भेजी जा चुकी है और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं डिमांड पूरी हो, ताकि वेतन दिया जा सके। उनका कहना है कि हम प्रयास कर सकते हैं, जो कर रहे हैं। जैसे ही डिमांड पूरी होगी वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता का कहना है कि ठेका कर्मियों को चार माह का वेतन दिलाया जाएगा। संबंधित एसडीओ और अधिशासी अभियंता बताएंगे कि उन्होंने कितने की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed